Test cricket: क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट को हम सभी टेस्ट क्रिकेट के नाम से जानते हैं। इस समय साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम भारत के दौरे पर है। इसमें भारतीय क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा है। इन दोनों टीमों के बीच यह मैच ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला गया था। वहीं इस मैच में भारतीय टीम जीत के लिए मिले 124 रन के लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब नहीं हो पाई थी। वहीं इस मैच में भारतीय सलामी जोड़ी दूसरी पारी में जल्दी आउट हो गई थी। आइए आज उन घरेलू मैचों के बारे में जान लेते हैं जिनमें भारत के दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट 1 रन पर ही आउट हो गए थे।
1. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया : साल 1964 :-

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने साल 1964 में खेले गए चेन्नई टेस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम को 139 रनों से करारी हार दी थी। तब उस समय भारतीय टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजी मोटगनहल्ली जयसिम्हा और राजकुमार इंद्रजीतसिंहजी अपनी दूसरी पारी में खाता भी नहीं खोल पाए थे। वहीं उस समय भारतीय टीम ने शून्य के स्कोर पर ही अपने दोनों विकेट खो दिए थे। तब अपनी उस खराब शुरुआत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अपनी दूसरी पारी में केवल 193 रन ही बना पाई थी।
2. भारत बनाम न्यूजीलैंड : साल 1999 :-

साल 1999 में मोहाली टेस्ट मैच की अपनी पहली पारी में भारतीय क्रिकेट टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज सदागोप्पन रमेश और देवांग गांधी अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। तब इन दोनों भारतीय सलामी बल्लेबाजों के विकेट तेज गेंदबाज डायोन नैश ने लिए थे। इसके चलते हुए भारतीय टीम की पहली पारी तब केवल 83 रनों के अंदर ही सिमट गई थी। लेकिन उस मैच की दूसरी पारी में भारतीय सलामी बल्लेबजों ने अर्धशतक लगाए थे। वहीं अंत में यह मोहाली टेस्ट मैच आखिरकार ड्रॉ पर समाप्त हुआ था।
3. भारत बनाम न्यूजीलैंड : साल 2010 :-

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए साल 2010 में अहमदाबाद टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भारतीय टीम के बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर की सलामी जोड़ी 1 रन के स्कोर पर ही आउट हो गई थी। उस मैच में खेलते हुए गंभीर शून्य पर आउट हुए थे, जबकि सहवाग 1 रन बनाकर रन आउट हुए थे। वहीं उस समय यह मैच ड्रा पर भी समाप्त हुआ था। क्यूंकि इस बीच हम बता देना चाहते है कि भारतीय टीम ने 487 और 266 रन के स्कोर बनाए थे। जबकि इनके जवाब में कीवी टीम ने भी तब 459 और 22/1 के स्कोर बनाए थे।
4. भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका : साल 2025 :-

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने ईडन गार्डन टेस्ट में अपनी पहली पारी में खेलते हुए 159 रन बनाए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में भारतीय टीम ने भी केवल 189 रन का स्कोर बनाया था। इसके बाद साउथ अफ्रीका टीम ने अपनी दूसरी पारी में 153 रन बनाए थे। वहीं अंत में इस मैच में जीत के लिए मिले 124 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की तरफ से दोनों सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (0) और केएल राहुल (1) जल्दी आउट हो गए थे। इन दोनों के जल्दी आउट होने के चलते हुए भारतीय टीम इस मैच को 30 रन से हार का सामना करना पड़ा था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







