ODI cricket: वनडे क्रिकेट को सीमित ओवर के क्रिकेट के नाम से भी जाना जाता है। वहीं अभी हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शुभमन गिल को वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया का नया कप्तान भी नियुक्त किया है। वहीं भारतीय बोर्ड के इस अहम फैसले के साथ ही अब रोहित शर्मा का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सफर भी समाप्त हो गया है। जबकि उनकी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने काफी शानदार प्रदर्शन किया था। आइए वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे बेहतर जीत प्रतिशत वाले कप्तानों के बारे में भी जान लेते हैं।
1. क्लाइव लॉयड :-
वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे बेहतर जीत प्रतिशत वाले कप्तानों की लिस्ट में पहले पायदान पर पूर्व कैरेबियाई दिग्गज क्लाइव लॉयड का नाम आता है। इस दौरान उन्होंने कुल 84 मैचों में कैरेबियाई टीम की कप्तानी की थी। इनमें से तब उनकी टीम को 64 में जीत मिली थी। जबकि इस दौरान उनकी टीम को केवल 18 में हार का सामना करना पड़ा था।

वहीं इस बीच 1 मैच टाई और 1 ही मैच बेनतीजा भी रहा था। इसके अलावा उनकी कप्तानी में ही वेस्टइंडीज की टीम ने साल 1975 और 1979 में वनडे विश्व कप का खिताब भी जीता था। साल 1975 के विश्व कप के फाइनल में उन्होंने कप्तानी करते हुए शानदार शतक भी लगाया था।
2. रोहित शर्मा :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम आता है। क्यूंकि उनका भी इस फॉर्मेट में कप्तानी का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। उन्होंने अभी तक कुल 56 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की है। इनमें से उनकी टीम को 42 मैचों में जीत मिली है। जबकि केवल 12 मैचों में उनकी टीम हारी है।

इस बीच उनके 2 मैच अनिर्णित भी रहे हैं। वहीं इस दौरान उनका जीत प्रतिशत भी 75 का रहा है। वहीं इस दौरान उन्होंने 55 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 52.20 की शानदार औसत के साथ कुल 2,506 रन बनाए हैं। इसके चलते हुए ही उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने साल 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी जीता था।
3. रिकी पोंटिंग :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी कुल 230 वनडे मैचों में ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी की थी। इस दौरान खेलते हुए उनकी टीम को 165 मैच में जीत मिली थी। जबकि कुल 51 मैच में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

वहीं इस बीच उनके 2 मैच टाई और 12 मुकाबले बेनतीजा भी रहे थे। इसके चलते हुए वनडे में उनका जीत प्रतिशत 71.74 का रहा था। इसके अलावा उनकी कप्तानी में ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने लगातार 2 वनडे विश्व कप (2003 और 2007) भी जीते थे। जबकि अपनी कप्तानी में ही उन्होंने साल 2006 और 2009 में ऑस्ट्रेलिया की टीम को चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी दिलाया था।
4. हैंसी क्रोनिए :-
इस सूची में चौथे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान हैंसी क्रोनिए का नाम आता है। इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने भी साल 1994 से 2000 के बीच कुल 138 वनडे मैचों में दक्षिण अफ्रीकी टीम की कप्तानी की थी। इनमें से उनकी टीम को 99 मैच में जीत मिली थी। जबकि इस बीच उनकी टीम को 35 मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

वहीं इस बीच उनका 1 मैच टाई और 3 मैच बेनतीजा भी रहे थे। इसके चलते हुए उनका जीत प्रतिशत 71.74 रहा था। लेकिन क्रोनिए मैच फिक्सिंग मामले में दोषी पाए गए थे। इसके बाद साल 2002 में विमान दुर्घटना में हैंसी क्रोनिए मृत्यु हुई थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







