Wednesday, February 11

विमेंस वर्ल्ड कप को शुरू हुए काफी समय हो गया है। भारतीय टीम ने अपने घर में हो रहे टूर्नामेंट की शुरुआत काफी शानदार अंदाज़ में की है। शुरुआती मुकाबले जीतकर वह पॉइंट्स टेबल में ऊपर बनी हुई है और अब उनका अगला मुकाबला 12 अक्टूबर को डिफेंडिंग चैंपियन और इस टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीम ऑस्ट्रेलिया से है।

यह मैच वाइजैग के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा। इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत तो अच्छी हुई है लेकिन आज किसका पलड़ा भारी रहने वाला है, यह बड़ा सवाल है। तो चलिए नज़र डालते हैं दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड पर।

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया वीमेंस के हेड टू हेड रिकॉर्ड

INDW vs AUSW Women Head To Head Record
INDW vs AUSW Women Head To Head Record

वीमेंस क्रिकेट में ऑस्ट्रेलियाई टीम का पलड़ा इंडिया के ऊपर काफी भारी है। दोनों टीमों ने आपस में 58 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 47 मैचों में जीत दर्ज की है, तो वहीं इंडिया ने 11 मुकाबलों में बाज़ी मारी है। नतीजों के लिहाज़ से ऑस्ट्रेलियाई टीम काफी आगे दिखाई दे रही है, फिर चाहे मुकाबला कहीं पर भी क्यों न खेला जा रहा हो।

INDIA AUSTRALIA
58 Total Match 58
11 Won 47
47 Lost 11
0 No Result 0

ऑस्ट्रेलियाई टीम का पलड़ा हैं भारी

इंडिया वीमेंस का वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 369 रन है, जो कि उन्होंने इसी साल वर्ल्ड कप से पहले हुई सीरीज़ में दिल्ली में हुए मुकाबले में बनाया था। हालाँकि इतना बड़ा स्कोर बनाने के बाद भी टीम इंडिया को इस मैच में जीत नहीं मिली थी। वहीं अगर लोएस्ट स्कोर की बात की जाए, तो वह 74 रन है, जो कि भारतीय टीम ने साल 1982 में ऑकलैंड में बनाया था।

ऑस्ट्रेलिया वीमेंस का वनडे में इंडिया के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर 412 रन है। उन्होंने भी यह टोटल वर्ल्ड कप से पहले हुई इंडिया के खिलाफ ODI सीरीज़ के तीसरे मुकाबले में बनाया था। वहीं उनके लोएस्ट टोटल की बात करें, तो वह 77 रन है, जो साल 2004 में चेन्नई में बनाया था।

हाईएस्ट स्कोर 369/10
इंडिया हाईएस्ट स्कोर 74/10
हाईएस्ट स्कोर 412/10
ऑस्ट्रेलिया लोवेस्ट स्कोर 77/10

दोनों टीमें दर्ज करना चाहेंगी जीत

इंडिया वीमेंस की टीम वर्ल्ड कप अपने होम क्राउड के सामने खेल रही है और वह कंडीशंस का भी पूरा फायदा उठा रही है। जबकि, ऑस्ट्रेलिया को सबकॉन्टिनेंट में खेलने में कोई दिक्कत नहीं आ रही है, इसलिए मुकाबला टक्कर का हो सकता है।

दोनों टीमों के पास धुरंधर खिलाड़ी हैं, जो कि मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं। भारत के पास स्मृति, हरमनप्रीत और जेमिमा जैसे खिलाड़ी हैं, तो उनके पास एलिस पेरी, फोबे लिचफील्ड और बेथ मूनी जैसी धुरंधर मौजूद हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version