Saturday, February 14

बीते कुछ सालों से भारत देश क्रिकेट की दुनिया में राज कर रहा है। आज भारत का क्रिकेट बोर्ड यानी Board of Control for Cricket in India (BCCI) दुनिया का सबसे धनी क्रिकेट बोर्ड है। इसके पीछे का कारण भारत के लोगों का इस खेल के प्रति अपार लगाव का होना है। हांलाकि भारत का राष्ट्रिय खेल हॉकी है, लेकिन यहां पर सबसे ज्यादा देखा और खेला जाने वाला खेल क्रिकेट है। बीसीसीआई साल 2008 से दुनिया की सबसे बड़ी लीग आईपीएल का आयोजन करवाता है। इसमें पूरी दुनिया के खिलाड़ी खेलने के लिए उत्सुक दिखाई पड़ते हैं। अब ऐसे में कई लोगों को इस बात को जानने की उत्सुकता रहती है कि आखिर दुनिया समेत भारत में क्रिकेट की शुरुआत कब और कैसे हुई? आज के इस लेख में इन्हीं बातों पर नजर डालने वाले हैं।

क्रिकेट की शुरुआत

माना जाता है कि क्रिकेट की शुरुआत 16वीं सदी में इग्लैंड की धरती पर हुई थी। क्रिकेट के शुरुआती दिनों में एक ओवर में सिर्फ चार ही गेंद फैंकी जाती थीं। साल 1889 के दौरान एक ओवर में 4 गेंद डाली जाती थी। इसके बाद 1922 के 5 गेंद डालने का चलन हुआ। लेकिन दूसरे वर्ल्ड वार के बाद से एक ओवर में 6 गेंदें फैंकने का नियम बनाया गया। इससे पहले साल 1844 में पहला अंतरराष्ट्रिय मैच खेला गया था। हांलाकि आधिकारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट 1877 से प्रारम्भ हुआ। उस वक्त तक ये खेल मूल रूप से इंग्लैंड में ही खेला जाता था। लेकिन अब पेशेवर रूप में अधिकांश देशों में इसको खेला जाने लगा है।

भारत मे पहली बार इस दौरान खेला गया था क्रिकेट

मीडिया रिपोर्ट्स के मूताबिक ये माना जाता है कि करीब 300 साल पहले टंकरी बंदर इलाके में, जो कि दक्षिणी गुजरात में आता है। वहां पर ब्रिटिश राज के के दौरान क्रिकेट खेल की शुरुआत हुई थी। दरअसल, ब्रिटिश शासन के समय इस जगह पर नौसैनिक ज्वार के खत्म होने के इंतजार में रुके हुए थे। ऐसे में उन्होंने टाइम पास करने के लिए यहां पर क्रिकेट खेला था। इस हिसाब से ऐसा माना जाता है कि 1721 के दौरान धाधर नदीं के तट पर भारत में पहली बार क्रिकेट खेला गया था। यह एरिया गुजरात के वडोदरा से लगभग 80 किलोमीटर दूर है। इसके बारे में 1737 में लिखी गई किताब ‘ए कंपेडिअस हिस्ट्री ऑफ द इंडियन वॉर्सट’ में बताया गया है। इस किताब को क्लेमेंट डाउनिंग के द्वारा लिखा गया है।

ये भी पढ़ें: आईपीएल में इन बल्लेबाजों के नाम है सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड, नाम जानकर दंग रह जाएंगे आप…

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on 

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version