Ashes Series: इंग्लैंड क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच इस समय एशेज टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीत लिया है। इसके अलावा इस पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली अभी हाल ही में शून्य पर आउट होने वाले चौथे इंग्लिश बल्लेबाज बने हैं। इन दोनों टीमों के बीच यह मैच पर्थ स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में मिचेल स्टार्क ने उनको दोनों पारियों में आउट किया था। वहीं अपनी दोनों ही पारियों में वह पहले ओवर में ही आउट हुए थे। आइए जानते हैं इंग्लैंड के उन सलामी बल्लेबाजों के बारे में जो एक एशेज टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शून्य पर आउट हुए थे।
1. ट्रेवर बेली : साल 1959 :-
इस सूची में पहले पायदान पर इंग्लैंड के पहले सलामी बल्लेबाज ट्रेवर बेली का नाम आता है जिन्होंने यह अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया था। क्यूंकि वह साल 1959 में मेलबर्न में खेले गए एशेज टेस्ट की दोनों पारियों में शून्य पर आउट हुए थे।

इस मैच में वह पहली पारी में रे लिंडवाल की गेंद पर गोल्डन डक का शिकार बने थे। जबकि इसके बाद अपनी दूसरी पारी में वह सिर्फ 5 गेंद खेलकर लिंडवाल का ही शिकार बने थे। वहीं इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इंग्लैंड को आसानी से 9 विकेट से हरा दिया था।
2. डेनिस एमिस : साल 1975 :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेनिस एमिस का नाम आता है। क्यूंकि वह भी साल 1975 में एडिलेड में खेले गए एशेज टेस्ट मैच की दोनों पारियों में अपना खाता नहीं खोल पाए थे। उस मैच में वह अपनी पहली पारी में केवल 11 गेंद खेलकर डेनिस लिली का शिकार बने थे।

इसके बाद दूसरी पारी में वह केवल 4 गेंद खेलकर फिर से लिली का ही शिकार बने थे। उस समय एक सलामी बल्लेबाज के रूप में उनकी यह दोहरी नाकामी तब उस मैच में इंग्लैंड पर भारी पड़ी थी। क्यूंकि उस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड की टीम को 163 रन से हरा दिया था।
3. माइकल आथर्टन : साल 1998 :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर इंग्लैंड के एक और पूर्व सलामी बल्लेबाज माइकल आथर्टन का नाम आता है क्यूंकि वह भी साल 1998 में मेलबर्न में खेले गए एशेज टेस्ट में अपनी दोनों पारियों में बिना रन बनाए आउट हुए थे।

इस मैच में वह अपनी पहली पारी में केवल 5 गेंद खेलकर ग्लेन मैक्ग्रा का शिकार बने थे। इसके बाद अपनी दूसरी पारी में एथर्टन 9 गेंद खेलकर डेमियन फ्लेमिंग का शकर बन गए थे। वहीं उस मैच में उनकी नाकामी के बावजूद भी इंग्लैंड की टीम ने वह मैच 12 रन से जीत लिया था।
4. जैक क्रॉली : साल 2025 :-
इस सूची में अब चौथे पायदान पर इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली का नाम आ गया है। क्यूंकि पर्थ में खेले गए एशेज टेस्ट में वह अपनी दोनों पारियों में खाता भी नहीं खोल पाए थे। इस मैच के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने स्टार्क की गेंद को स्लिप में उस्मान ख्वाजा के हाथों कैच कराया था।

जबकि अपनी दूसरी पारी में वह सिर्फ 5 गेंद ही खेलकर स्टार्क का फिसर से शिकार बन गए। इसके चलते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने यह मुकाबला दो दिनों के भीतर ही 8 विकेट से जीत लिया था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







