Saturday, June 13

Ashes Series: इंग्लैंड क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच इस बार एशेज सीरीज की शुरुआत आगामी 21 नवंबर से हो जाएगी। वहीं अब इस सीरीज में सभी की नजरें ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के प्रदर्शन पर भी रहेंगी। क्यूंकि वह अपने घर पर होने वाली इस टेस्ट सीरीज में सभी विपक्षी बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा लेने वाले हैं। वहीं इस टेस्ट सीरीज के पहले मैच पैट कमिंस नहीं खेलेंगे। इसके अलावा अब ऐसे में स्टार्क ही तेज गेंदबाजी की अगुआई करने वाले हैं। आइए मिचेल स्टार्क इस आगामी टेस्ट सीरीज में किन रिकॉर्ड्स को बना सकते हैं, उन सभी के बारे में भी जान लेते हैं।

कर्टली एम्ब्रोस और वसीम अकरम को छोड़ेंगे पीछे :-

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने साल 2011 में अपना पहला टेस्ट मैच न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने कुल 100 टेस्ट मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 192 पारियों में 27.02 की शानदार गेंदबाजी औसत से 402 विकेट लिए हैं।

Mitchell Starc
Mitchell Starc

वहीं इस बीच अब वह विकेटों के मामले में वेस्टइंडीज के कर्टली एम्ब्रोस (405) और पाकिस्तान के वसीम अकरम (414) को पीछे छोड़ सकते हैं। इसके अलावा वह इस आगामी टेस्ट सीरीज में भारत के हरभजन सिंह (417) को भी पछाड़ सकते हैं।

एशेज सीरीज में पूरे करेंगे अपने 100 विकेट :-

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अभी तक इस ऐतिहासिक एशेज सीरीज में कुल 22 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 42 पारियों में खेलते हुए 27.37 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ 97 विकेट लिए हैं। वहीं इस दौरान खेलते हुए उन्होंने 4 पारियों में 5 विकेट हॉल भी लिए हैं।

Mitchell Starc
Mitchell Starc

इस प्रतिष्ठित टेस्ट सीरीज में अगर वह अपने विकटों का शतक पूरा कर लेंगे तो इसके चलते हुए वह ऐसा करने वाले 21वें गेंदबाज बन जाएंगे। इस बीच हम बता देना चाहते हैं कि एशेज में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड शेन वॉर्न (195) के नाम पर दर्ज है।

WTC में 200 विकेट लेने के करीब हैं स्टार्क :-

कंगारू टीम के तेज गेंदबाज स्टार्क ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के सभी चक्र को मिलाकर अभी तक कुल 49 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 25.71 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ 191 विकेट लिए हैं।

Mitchell Starc
Mitchell Starc

इसके अलावा अब अगर वह इस आगामी टेस्ट सीरीज में 9 विकेट और ले लेते हैं तो WTC में अपने 200 विकेट पूरे कर लेंगे। वहीं इस मुकाम तक अभी तक केवल 2 गेंदबाज ही पहुंचे हैं। जबकि ऑस्ट्रेलिया के ही नाथन लियोन (219) और कमिंस (215) ने इस आकड़ें को छुआ है।

घरेलू टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हैं स्टार्क :-

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अपने देश में अभी तक कुल 55 टेस्ट मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 26.46 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ 235 विकेट लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 8 पारियों में 5 विकेट हॉल भी लिए हैं।

Mitchell Starc
Mitchell Starc

जबकि इस बीच उन्होंने एक टेस्ट में दोनों पारियों को मिलाकर कुल 10 विकेट भीलिए हैं। जबकि विदेशी धरती पर उन्होंने अभी तक 26.77 की गेंदबाजी औसत के साथ 152 विकेट लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने तटस्थ मैदानों पर खेलते हुए अभी तक कुल 5 टेस्ट मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 15 विकेट लिए हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version