ODI cricket: वनडे क्रिकेट को हम सभी सीमित ओवर का क्रिकेट भी कहते हैं। वहीं इस समय दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट की टीम पाकिस्तान के दौरे पर है। यहां पर वनडे सीरीज के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इन दोनों टीमों के बीच यह मैच इकबाल स्टेडियम में खेला गया था।

इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 263 रन बनाए थे। इस टीम की तरफ से लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने सबसे ज्यादा 57 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा वह दक्षिण अफ्रीका टीम की तरफ से वनडे में 50+ रन की पारी खेलने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी बने हैं। आइए इस सूची के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

1. लुआन-ड्रे प्रीटोरियस :

19 साल और 222 दिन :- इस सूची में अब पहले पायदान पर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज लुआन-ड्रे प्रीटोरियस का नाम आ गया है। इस मैच में अफ्रीका के इस सलामी बल्लेबाज ने पहले पावरप्ले में नसीम शाह, शाहीन अफरीदी और सलमान आगा के खिलाफ काफी संभलकर बल्लेबाजी की थी। इसके अलावा उन्होंने मौके मिलने पर काफी शानदार शॉट भी लगाए।

Luan-Dre Pretorius
Luan-Dre Pretorius

अपनी इस डेब्यू पारी में अब उनके बल्ले से शानदार अर्धशतक भी आया है। इस मैच में वह 60 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में हमें 7 चौके और 1 छक्का भी देखने को मिला है। इस मैच में उनकी पारी का अंत पाकिस्तानी स्पिन गेंदबाज सैम अयूब ने किया। इसके अलावा लिस्ट-A करियर में उनका यह कुल चौथा अर्धशतक भी रहा है।

2. जैक्स कैलिस :

20 साल और 93 दिन :- इस सूची में दूसरे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर जैक्स कैलिस का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने केवल 20 साल की उम्र में अपना पहला अर्धशतक लगाया था। इसके अलावा उन्होंने साल 1966 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेले गए इस मैच में 107 गेंदों में 67 रन बनाए थे।

Jacques Kallis
Jacques Kallis

वहीं तब यह मैच साउथ अफ्रीका के डरबन में खेला गया था। इस मैच में उनके बल्ले से 6 चौके भी आए थे। इस मैच में उनकी इस शानदार पारी के चलते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम को 5 विकेट से जीत मिली थी। इसी मैच में कैलिस के अलावा भी अफ्रीका टीम के कप्तान हैंसी क्रोनिए ने भी अर्धशतक (78) लगाया था।

3. क्विंटन डिकॉक :

20 साल और 326 दिन :- इस सूची में तीसरे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी केवल 20 साल और 326 दिन की उम्र में पाकिस्तान की क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए शानदार शतक लगाया था। तब इन दोनों टीमों के बीच यह कैच अबुधाबी में खेला गया था।

Quinton de Kock
Quinton de Kock

वहीं इस मैच में उन्होंने 135 गेंदों में 112 रन की शानदार पारी खेली थी। इसके अलावा उनकी इस शानदार शतकीय पारी में 9 चौके और 1 छक्का भी आया था। तभी तो उनकी इस शानदार पारी के चलते हुए दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम इस मैच को 28 रन से जीता था।

डिकॉक ने 20 साल में ही खेली थी शतकीय पारी :-

Quinton de Kock
Quinton de Kock

इसके अलावा अब इस सूची में भी दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक का ही नाम आता है। तब यह मैच दक्षिण अफ्रीका और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया था।साल 2013 में उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए भी केवल 20 साल और 253 दिन की उम्र में ही 135 रन की शानदार पारी खेल डाली थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version