ODI cricket: वनडे क्रिकेट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की गेंदबाजों ने अपने शानदार प्रदर्शन से कई यादगार पल बनाए हैं। तब भारत के इन खिलाड़ियों ने न केवल विरोधी टीमों को पस्त किया है, बल्कि अपने शानदार आंकड़ों से इतिहास में अपनी खास जगह बनाई है। इसके चलते हुए उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से कई बड़े मुकाबलों का रुख भी बदला है। अब ऐसे में वनडे क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला गेंदबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. ममता माबेन :-

इस मामले में पहले पायदान पर भारत की पूर्व स्टार गेंदबाज ममता माबेन का नाम आता है। साल 2004 में उन्होंने श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ 6.2 ओवर में केवल 10 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे। तब उनकी शानदार गेंदबाजी के सामने श्रीलंका की टीम केवल 66 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। उस समय केवल एक लंकाई बल्लेबाज शशिकला सिरिवर्दने (28) ने दहाईं अंक का आंकड़ा छूआ था। वहीं तब भारतीय टीम ने यह मैच 196 गेंद रहते हुए 10 विकेट से जेता था।
2. दीप्ति शर्मा :-

इस सूचि में दूसरे पायदान पर भारत की स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी दीप्ति शर्मा का नाम आता है। साल 2016 में उन्होंने ने श्रीलंका टीम के ही खिलाफ रांची में खेले गए वनडे मुकाबले में केवल 20 रन देकर 6 विकेट लिए थे। इस मैच में उन्होंने 9.2 ओवर गेंदबाजी की थी। तब उन्होंने 1 मेडन ओवर के साथ केवल 20 ही रन दिए थे। उस समय उनकी इकॉनमी रेट सिर्फ 2.14 की रही थी। तब श्रीलंका की टीम सिर्फ 112 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इस मैच को भारत ने 7 विकेट से जीत लिया था।
3. झूलन गोस्वामी और दीप्ति शर्मा :-

इस मामले में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर भारतीय टीम की पूर्व स्टार तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी और दीप्ति शर्मा का नाम आता है। साल 2011 में झूलन ने न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ 10 ओवर गेंदबाजी की थी। उस समय उन्होंने 1 मेडन ओवर के साथ सिर्फ 31 रन देकर 6 विकेट लिए थे। इस मैच में उनकी इकॉनमी रेट सिर्फ 3.10 की रही थी। इसके अलावा साल 2024 में दीप्ति शर्मा ने वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ 10 ओवर गेंदबाजी की थी। तब उन्होंने 3 मेडन ओवर करके 31 रन देकर 6 विकेट लिए थे।
4. क्रांति गौड़ :-

इस मामले में चौथे पायदान पर क्रांति गौड़ का नाम आ गया है। साल 2025 में ही उन्होंने इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ 9.5 ओवर गेंदबाजी की है। इस मैच में उन्होंने 1 मेडन ओवर के साथ 52 रन देकर 6 विकेट लिए हैं। इस मैच में उनकी इकॉनमी रेट 5.28 की रही है। वहीं इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 318/5 का स्कोर खड़ा किया था। इस मैच में भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 102 रन की पारी खेली थी। इसके जवाब में इंग्लैंड टीम 305 रन ही बना पाई थी। तब इंग्लिश टीम इस मैच को 13 रनों से हार गई थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

