Wednesday, June 17

International Cricket: इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तानी करना कोई आसान काम नहीं होता है। क्यूंकि इसमें खेलते हुए मैदान पर फैसले लेने के साथ टीम को लंबे समय तक संभालने की बड़ी जिम्मेदारी भी कप्तान पर ही होती है। लेकिन इस बीच कुछ दिग्गज खिलाड़ी ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने वर्षों तक अपनी टीम का नेतृत्व करते हुए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी की है। इस दौरान उनका अनुभव, धैर्य और रणनीतिक समझ उनकी टीम की पहचान बनीं थी। आइए ऐसे में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मुकाबलों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. महेंद्र सिंह धोनी : 332 मैच :-

इस सूची में पहले स्थान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने पहली बार साल 2007 में भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी की थी। जबकि आखिरी बार वह साल 2018 में कप्तानी करते हुए दिखाई दिए थे।

MS Dhoni
MS Dhoni

इसके चलते हुए उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल में कुल 332 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी की थी। वहीं इस दौरान उन्होंने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को 178 मुकाबलों में जीत दिलाई थी। जबकि इस बीच उनकी कप्तानी में भारत कुल 120 मैच हारा था। इसके अलावा इस बीच भारत के 6 मैच टाई रहे थे। जबकि भारत के 15 मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए थे।

2. रिकी पोटिंग : 324 मैच :-

इस सूची में दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व महान कप्तान रिकी पोंटिग का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने साल 2002 में पहली बार ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की कप्तानी की थी। जबकि वह साल 2012 में आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई दिए थे।

Ricky Ponting
Ricky Ponting

इस दौरान उन्होंने कुल 324 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी की थी। इस दौरान खेलते हुए कुल 220 मैच में कंगारू टीम को जीत मिली थी। जबकि उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की टीम केवल 77 मैच हारी थी। जबकि इस बीच उनके 2 मुकाबले टाई रहे थे और 13 मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए थे।

3. स्टीफन फ्लेमिंग : 303 मैच :-

इस सूची में तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने साल 1997 में पहली बार न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की कप्तानी की थी। जबकि वह आखिरी बार साल 2007 में कीवी टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई दिए थे।

Stephen Fleming
Stephen Fleming

इस बीच उन्होंने कुल 303 मैचों में कीवी टीम की कप्तानी की थी। इसमें से उनकी टीम को 128 मैच में जीत मिली थी। जबकि कुल 135 मैच टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा उनके 2 मैच टाई रहे थे और 25 मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए थे।

4. ग्रीम स्मिथ : 286 मैच :-

इस सूची में चौथे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने साल 2003 में पहली बार प्रोटियाज टीम की कप्तानी की थी। जबकि आखिरी बार वह साल 2014 में कप्तानी करते हुए दिखाई दिए थे।

Graeme Smith
Graeme Smith

इस दौरान उन्होंने कुल 286 इंटरनेशनल मैचों में दक्षिण अफ्रीकी टीम की कप्तानी की थी। अपनी कप्तानी में खेलते हुए उन्होंने अफ्रीकी टीम को 163 मैच में जीत दिलाई थी। जबकि उनकी कप्तानी में 89 मैच में अफ्रीकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा उनकी कप्तानी में 1 मैच टाई रहा था और 27 मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version