Saturday, June 20

IPL 2026: आईपीएल 2026 का 27 वां मैच आज शनिवार, 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच शाम 7:30 बजे से हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में हैदराबाद की टीम ने आरआर की टीम को 57 रनों के बड़े अंतर से हराया था।

जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपने पिछले मैच में केकेआर की टीम को 32 रनों से हराया था। इसके अलावा आज भी ये दोनों टीम जीत हासिल करके अंक तालिका में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहेंगी। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।

SRH टीम के खिलाफ CSK टीम का पलड़ा रहा है भारी :-

आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 22 मैच ही खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए SRH की टीम को इनमें से केवल 7 मैचों में ही जीत मिली है।

Chennai Super Kings
Chennai Super Kings

जबकि इस दौरान कुल 15 मैचों को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने जीता है। इसके अलावा आईपीएल 2025 के सीजन में इन दोनों टीमों के बीच कुल 1 ही मैच खेला गया था। तब उस मैच को हैदराबाद की टीम ने 5 विकेट से जीअत था। आज भी वह इस मैच को जीतना चाहेगी।

आज इस तरह की हो सकती है SRH की टीम :-

आईपीएल 2026 के सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आरआर की टीम के खिलाफ 57 रनों की बड़ी जीत दर्ज की थी। तब उस मैच में हैदराबाद टीम के लिए कप्तान ईशान किशन ने 91 रनों की शानदार पारी खेली थी। जबकि गेंदबाजी में साकिब हुसैन और प्रफुल हिंगे ने शानदार गेंदबाजी की थी। तभी तो आज के इस मैच में हैदरबाद की टीम को उनसे उसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

Sunrisers Hyderabad
Sunrisers Hyderabad

SRH टीम की संभावित 11 :- एसआरएच की संभावित एकादश : ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, नितीश रेड्डी, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, जयदेव उनादकट, प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन।

SRH के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर : कामिन्दु मेंडिस,शिवम मावी, ईशान मलिंगा और सलिल अरोड़ा।

आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है CSK की टीम :-

आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने केकेआर की टीम के खिलाफ 32 रनों से जीत हासिल की थी। तब उस मैच में चेन्नई के लिए संजू सैमसन और डेवाल्ड ब्रेविस ने शानदार पारियां खेली थी। इसके बाद गेंदबाजी में नूर अहमद और अंशुल कंबोज ने शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं आज के इस मैच में चेन्नई की टीम को अपने कप्तान रुतुराज गायकवाड़ से अच्छी पारी की उम्मीद रहेगी।

Chennai Super Kings
Chennai Super Kings

CSK टीम की संभावित 11 :- संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, सरफराज खान, कार्तिक शर्मा, अकील हुसैन, नूर अहमद, मैट हेनरी और खलील अहमद।

इम्पैक्ट सब : अंशुल कंबोज, श्रेयस गोपाल, रामकृष्ण घोष और राहुल चाहर।

आज ऐसा रहने वाला है हैदराबाद की पिच का मिजाज :-

हैदराबाद के राजीव गांधी स्‍टेडियम की पिच काफी सपाट रहती है। जिसके चलते हुए यहां पर गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलती है। फिर भी यहां पर तेज गेंदबाजों की तुलना में स्पिन गेंदबाज ज्यादा असरदार साबित होते हैं।

Rajiv Gandhi International Cricket Stadium Pitch Report
Rajiv Gandhi International Cricket Stadium Pitch Report

तभी तो आज यहां पर सभी तेज गेंदबजों को विकेट लेने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। इसके अलावा अगर एक बार यहां पर बल्लेबाज की नजर जम गई तो वह बड़े-बड़े शॉट्स खेलने लगता है। वहीं इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 163 रन का रहा है।

कैसा रहने वाला है आज हैदराबाद का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज शनिवार, 18 अप्रैल को हैदराबाद में मौसम काफी गर्म रहने वाला है। इसके अलावा आज यहां पर अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। जिसके चलते हुए दर्शक बिना किसी बाधा के पूरा मैच देख पाएंगे।

कब और कहां देखें आज यह मैच :-

सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच आज यह मैच शाम 7 : 30 बजे से हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version