IPL 2026: आईपीएल 2026 का 26 वां मैच आज शनिवार, 18 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच दोपहर 3:30 बजे से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में आरसीबी की टीम ने लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम को 5 विकेट से आसानी से हरा दिया था।
जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम को अपने पिछले मैच में चेन्नई टीम के खिलाफ 23 रनों से हार मिली थी। लेकिन आज के इस मैच को दिल्ली की टीम जीतना चाहेगी। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।
DC टीम के खिलाफ आरसीबी टीम का पलड़ा रहा है भारी :-
आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 33 मैच ही खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए अभी तक आरसीबी की टीम को कुल 20 मैचों में जीत मिली है। जबकि दूसरी तरफ केवल 12 मैचों को ही दिल्ली की टीम अभी तक जीत पाई है।

वहीं इन दोनों के बीच खेले गए एक मैच का नतीजा नहीं निकल पाया था। इसके अलावा आईपीएल 2025 के सीजन में इन दोनों टीमों के बीच कुल 2 मैच खेले गए थे। तब उस सीजन में इन दोनों टीमों को 1-1 मैच में जीता हासिल हुई थी।
आज इस तरह की हो सकती है DC की टीम :-
आईपीएल 2026 के सीजन के अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलते हुए 23 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। तब उस मैच में केएल राहुल केवल 18 रन बनाकर ही जल्दी आउट हो गए थे। इसके बाद मिलर भी केवल 17 रनों के अंदर आउट हो गए थे। इस मैच में टीम के लिए पाथुम निसंका और स्टब्स ने अच्छी पारी खेली थी। आज इस मैच में उनसे ऐसी ही शानदार पारी की उम्मीद रहेगी।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित एकादश : केएल राहुल (विकेटकीपर), प्रथुम निशंका, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, आकिब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी,
DC के इम्पैक्ट सब प्लेयर : टी नटराजन, समीर रिजवी, आकिब नबी, पृथ्वी शॉ
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है RCB की टीम :-
आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में आरसीबी की टीम ने लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम को 5 विकेट से आसानी से हरा दिया था। इस मैच में एक बार फिर से टीम के दिग्गज बल्लेबाज ने अपनी टीम के लिए शानदार 49 रनों की पारी खेली थी। जबकि गेंदबाजी में अपनी टीम के लिए राशिख सलाम और भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी की थी। वहीं आज भी उनसे उसी प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

RCB टीम की संभावित 11 :- विराट कोहली, फिल सॉल्ट, वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, मंगेश यादव, भुवनेश्वर कुमार और जैकब डफी।
RCB के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर : सुयश शर्मा, देवदत्त पडिक्कल, रसिख सलाम और जैकब बेथेल।
आज ऐसा रहने वाला है एम चिन्नास्वामी की पिच का मिजाज :-
सीमित ओवरों के क्रिकेट में बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है। इस मैदान की बाउंड्री भी काफी छोटी हैं।

जिसके चलते हुए हमें यहां पर एक हाई स्कोरिंग मैच भी देखने को मिलता है। इसके अलावा यहां पर सभी गेंदबाजों के लिए विकेट लेना काफी चुनौतीपूर्ण होता है। आईपीएल के मैचों के दौरान इस स्टेडियम पर पहली पारी का औसत स्कोर 167 रन का है।
कैसा रहने वाला है आज बेंगलुरु का मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज शनिवार, 18 अप्रैल को बेंगलुरु में मौसम साफ रहेगा। इसके अलावा आज यहां पर अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की संभावना न के बराबर है। जिसके चलते हुए आज सभी क्रिकेट प्रेमियों को एक अच्छा मैच देखने को मिल सकता है।
कब और कहां देखें आज यह मैच :-
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच आज यह मैच दोपहर 3:30 बजे से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







