पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का 27वां मुकाबला रावलपिंडी पिंडीज और लाहौर कलंदर्स के बीच खेला जायेगा। लाहौर कलंदर्स के लिहाज से यह मैच काफी जरूरी हैं। क्योंकि अब एक भी हार उन्हें प्लेऑफ से बाहर कर सकती हैं।
तो चलिए जानते हैं कि रावलपिंडी पिंडीज और लाहौर कलंदर्स मुकाबले की पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड, संभावित प्लेइंग 11, मौसम का हाल क्या रहने वाला हैं।
लाहौर कलंदर्स बनाम रावलपिंडी पिंडीज में कौन सी टीम हैं आगे?
लाहौर कलंदर्स बनाम रावलपिंडी पिंडीज के बीच अब तक एक भी मुकाबला नहीं खेला गया हैं।
कुल मैच: 0
लाहौर कलंदर्स जीता: 11
रावलपिंडी पिंडीज जीता: 0
नो रिजल्ट: 0
नेशनल स्टेडियम, कराची पिच रिपोर्ट
कराची के नेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। लेकिन इस बार यहाँ पर लगातार मैच हो रहे हैं। जिसके चलते पिच अब काफी ज्यादा स्लो हो गयी हैं। यहाँ पर पहली पारी में रन बनाने तो बहुत मुश्किल हो गए हैं। दूसरी इन्निंग्स में ड्यू के चलते चेस तो आसानी से हो जाता हैं लेकिन पहली पारी में गेंद विकेट में काफी रूककर आती हैं जिससे बड़े शॉट लगाना बिलकुल भी आसान नहीं होता हैं।
वैसे तो नेशनल स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर 170-180 के बीच होता था। लेकिन अब तक खेले गए मुकाबलों में यह घटकर 164 हो गया है। स्पिनर्स को ज्यादा मदद मिल रही हैं और वो ही ज्यादा विकेट ले रहे हैं। पिछले 10 मुकाबलों में तेज गेंदबाजों ने 53% यानी 56 विकेट और स्पिनर्स ने 47% मतलब 44 विकेट चटकाए हैं।
एवरेज पहली पारी स्कोर: 171 रन
एवरेज दूसरी पारी स्कोर: 157 रन
पेसर्स के विकेट: 53% (56 विकेट)
स्पिनर्स के विकेट: 47% (44 विकेट)
कैसा रहेगा आज कराची का मौसम?
मौसम विज्ञान के अनुसार 18 अप्रैल को कराची का मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है। इसके चलते हुए आज यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 24 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने मिल सकता है।
कब और कहां देखें लाहौर कलंदर्स बनाम रावलपिंडी पिंडीज मैच?
लाहौर कलंदर्स बनाम रावलपिंडी पिंडीज के बीच आज यह मैच कराची के नेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मुकाबले का प्रसारण या लाइव स्ट्रीमिंग भारत में नहीं होगी।
लाहौर कलंदर्स बनाम रावलपिंडी पिंडीज संभावित प्लेइंग 11
लाहौर कलंदर्स: फखर ज़मान, मोहम्मद नईम, हसीबुल्लाह खान (विकेटकीपर), अब्दुल्ला शफीक, सिकंदर रजा, शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, उबैद शाह, मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन इमोन, आसिफ अली।
रावलपिंडी पिंडिज़: शाहज़ेब खान, उस्मान ख्वाजा, मोहम्मद रिज़वान (कप्तान/विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, कामरान गुलाम, डेरिल मिशेल, कोल मैककोन्ची, रिशद हुसैन, अमाद बट, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर







