Wednesday, June 10

SRH vs CSK मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह मैच हाई-स्कोरिंग हो सकता है।

IPL 2026 का 27वां मुकाबला 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। यह मैच 18 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गाँधी स्टेडियम में होगा, जो कि पिछले कुछ सालों से रन फेस्ट के लिए जाना जा रहा है।

दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ ईशान किशन की कप्तानी वाली SRH है, तो दूसरी तरफ ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में CSK एक नई ऊर्जा के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज SRH vs CSK मैच में कौन जीतेगा।

SRH vs CSK में कौन टीम हैं आगे?

कुल मैच: 22

चेन्नई सुपर किंग्स जीता: 15

सनराइजर्स हैदराबाद जीता: 7

नो रिजल्ट: 0

SRH vs CSK: राजीव गाँधी इंटरनेशनल स्टेडियम पिच रिपोर्ट

राजीव गाँधी स्टेडियम की पिच पिछले कुछ सालों से बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी हो गई है। यहां पर गेंद आसानी से बल्ले पर आती है जिससे बड़े शॉट्स लगाने में मदद मिलती है। यहां पर स्क्वायर बाउंड्री बड़ी हैं लेकिन पिच इतनी अच्छी होती हैं कि बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं।

शुरूआत में नई गेंद स्विंग और सीम जरूर होती है। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, इस विकेट पर बल्लेबाजी आसान होती चली जाती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है। लेकिन अगर पहले बल्लेबाजी करते हुए किसी टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया, तो फिर उसे चेज करना मुश्किल हो जाता है।

पहली पारी का औसत स्कोर– 167

दूसरी पारी का एवरेज स्कोर- 153

SRH vs CSK: संभावित प्लेइंग XI

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल हिंगे, ईशान मलिंगा।

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, मैट शॉर्ट, नूर अहमद, खलील अहमद।

SRH vs CSK: IPL 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी काफी मजबूत नजर आ रही है। संजू और आयुष म्हात्रे की जोड़ी लगातार धमाल मचा रही हैं। हालाँकि कप्तान ऋतुराज रन नहीं बना पा रहे हैं। मिडल ऑर्डर में भी सरफराज खान और डेवाल्ड ब्रेविस तेजी से रन बना रह हैं और शिवम दुबे और जेमी ओवरटन भी अपना काम बखूभी निभा रहे हैं।

गेंदबाजी में अंशुल कम्बोज के पास ज्यादा अनुभव नहीं हैं लेकिनअब तक उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया हैं। नूर अहमद और अकील हुसैन मिडल ओवरों में विकेट चटका सकते हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

सनराइजर्स हैदराबाद के पास भी ट्रेविस हेड और अभिषक शर्मा जैसे बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं। जबकि मिडल ऑडर में हेनरिक क्लासेन और नितीश रेड्डी जैसे पावरफुल हिटर है। इसके अलावा अनिकेत वर्मा फिनिशिंग के लिए मौजूद हैं।

गेंदबाजी में प्रफुल हिंगे और शाकिब हुसैन ने पिछले मैच में अपनी पेस से सभी को प्रभावित किया था और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए कुलदीप यादव और अक्षर पटेलहर्ष दुबे मौजूद हैं।

SRH vs CSK: कौन जीतेगा आज का मैच?

पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच हो सकता है। यहां चेज करने वाली टीम को थोड़ा फायदा मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाती है।

इस सीजन SRH की बल्लेबाजी बहुत मजबूत है, लेकिन CSK के पास भी मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आता है।

आज के SRH vs CSK मुकाबले में हैदराबाद के पास होम एडवांटेज भी हैं और वो अपने घर में 1 हार और 1 जीत दर्ज की हैं। पिछले मैच में सनराइजर्स की कमजोर कड़ी गेंदबाजी ने काफी अच्छा काम किया था। प्रफुल और शाकिब ने अपने पहले ही मैच में सभी को इम्प्रेस किया था। वहीँ चेन्नई ने भी अपने आखिरी दोनों मुकाबले जीते हैं और उनका कॉन्फिडेंस भी काफी हाई हैं।

हैदराबाद की बैटिंग भले ही अच्छी हैं लेकिन उनकी गेंदबाजी थोड़ी कमजोर हैं और चेन्नई भी उसी नांव में सवार हैं। खलील अहमद की इंजरी ने उनके लिए और सवाल खड़े कर दिए हैं। जबकि प्रफुल और शाकिब के आने से सनराइजर्स को कुछ सवालों का जवाब जरूर मिला हैं। इसलिए इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद जीत सकती हैं।

मैच विनर- सनराइजर्स हैदराबाद

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version