लाहौर कलंदर्स बनाम रावलपिंडी पिंडीज मुकाबले में पिच और आंकड़ों से स्पष्ट हैं कि यह मैच लो-स्कोरिंग होने वाला है।

PSL 2026 का 27वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और रावलपिंडी पिंडीज के बीच खेला जाएगा। यह मैच 18 अप्रैल को कराची में होगा, जहाँ यह मुकाबला लो स्कोरिंग हो सकता है।

दोनों टीमें की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ शाहीन अफरीदी की कप्तानी वाली लाहौर कलंदर्स है, तो दूसरी तरफ मोहम्मद रिज़वान की अगुवाई में रावलपिंडी पिंडीज नई ऊर्जा के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज लाहौर कलंदर्स बनाम रावलपिंडी पिंडीज मैच में कौन जीतेगा।

लाहौर कलंदर्स बनाम रावलपिंडी पिंडीज में कौन टीम हैं आगे?

दोनों टीमों के बीच अब तक कोई भी मैच नहीं खेला गया हैं। यह पहला मौका हैं जब दोनों टीमें कोई मुकाबला साथ में खेल रही होंगी।

कुल मैच: 0

लाहौर कलंदर्स जीता: 0

रावलपिंडी पिंडीज जीता: 0

नो रिजल्ट: 0

लाहौर कलंदर्स बनाम रावलपिंडी पिंडीज: नेशनल स्टेडियम, कराची पिच रिपोर्ट

नेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी होती है। इस विकेट पर ट्रू बाउंस होने के चलते गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है जिससे बड़े शॉट्स लगाने में मदद मिलती है। लेकिन लगातार एक ही स्टेडियम में मैच होने के चलते पिच काफी धीमी हो गयी हैं और उसमें शॉट मेकिंग में काफी मुश्किलात आ रही हैं।

पहली पारी में गेंद बहुत रूककर बल्ले पर आ रही है जिससे बड़े स्कोर नहीं बन रहे हैं। वहीँ दूसरी पारी में ड्यू के चलते बल्लेबाजी आसान हो जा रही हैं। इसलिए ज्यादातर टीमें चेस करने का निर्णय ले रही हैं और मैच भी जीत रही हैं।

पहली पारी का औसत स्कोर- 177

दूसरी पारी का एवरेज स्कोर- 163

लाहौर कलंदर्स बनाम रावलपिंडी पिंडीज: संभावित प्लेइंग XI

रावलपिंडी पिंडिज़: शाहज़ेब खान, उस्मान ख्वाजा, मोहम्मद रिज़वान (कप्तान/विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, कामरान गुलाम, डेरिल मिशेल, कोल मैककोन्ची, रिशद हुसैन, अमाद बट, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर

लाहौर कलंदर्स: तैय्यब ताहिर, मोहम्मद नईम, हसीबुल्लाह खान (विकेटकीपर), अब्दुल्ला शफीक, सिकंदर रजा, शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, उबैद शाह, मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन इमोन, आसिफ अली।

लाहौर कलंदर्स बनाम रावलपिंडी पिंडीज: PSL 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत

लाहौर कलंदर्स

लाहौर कलंदर्स के पास तैय्यब ताहिर और मुहम्मद नईम जैसे ताबड़तोड़ ओपनिंग बल्लेबाज हैं। वहीँ मिडल आर्डर में उबैद शाह और अब्दुल्लाह शफीक जैसे खिलाड़ी हैं जबकि फिनिशिंग के लिए सिकंदर राजा मौजूद हैं। वहीँ गेंदबाजी में शाहीन अफरीदी और हारिस रउफ और मिडल ओवरों में विकेट चटकाने के लिए सिकंदर मौजूद हैं।

रावलपिंडी पिंडीज

रावलपिंडी पिंडीज के लिए अब तक इस सीजन कुछ भी अच्छा नहीं घटा हैं। उन्होंने अब तक जो भी कॉम्बिनेशन आजमाए हैं उन सबमे वो विफल रहे हैं। अब तक वो अपना जीत का खाता भी नहीं खोल पाए हैं।

लाहौर कलंदर्स बनाम रावलपिंडी पिंडीज: कौन जीतेगा आज का मैच?

पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक लो-स्कोरिंग मैच हो सकता है। यहां चेज करने वाली टीम को ड्यू की वजह से बहुत फायदा मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाती है।

इस सीजन लाहौर कलंदर्स की गेंदबाजी मजबूत है, लेकिन रावलपिंडी पिंडीज के पास भी कुछ मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आता है।

दोनों टीमों के पास बहुत से अच्छे खिलाड़ी मौजूद हैं जो कि अपने दम पर मैच का रुख पलट सकते हैं लेकिन रावलपिंडी के खिलाड़ियों की फॉर्म नहीं लगी हुई हैं जिसके चलते वो वैसा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। जबकि दूसरी तरफ लाहौर की टीम ने फॉर्म में वापसी कर ली है। इसलिए इस मुकाबले में लाहौर कलंदर्स के जीतने के चांस ज्यादा है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version