RCB vs DC मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच हो सकता है।

IPL 2026 का 26वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच 18 अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा, जो कि हाई स्कोरिंग मैचों के लिए फेमस है।

दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ रजत पाटीदार की कप्तानी वाली RCB है, तो दूसरी तरफ अक्षर पटेल की अगुवाई में DC एक नई ऊर्जा के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज RCB vs DC मैच में कौन जीतेगा।

RCB vs DC में कौन टीम हैं आगे?

कुल मैच: 33

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जीता: 19

दिल्ली कैपिटल्स जीता: 12

नो रिजल्ट: 1

RCB vs DC: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद पिच रिपोर्ट

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे फ्लैट पिचों में गिनी जाती हैं। यहाँ पर रेड साइल की विकेट यूज होती हैं जिस पर ट्रू बाउंस होता हैं और वहां पर बॉल भी बल्ले पर अच्छे से आती हैं।

यहीं नहीं यहाँ पर हाई स्कोरिंग मैच होने का में कारण सिर्फ अच्छी विकेट और छोटी बाउंड्री नहीं बल्कि हाई अल्टीट्यूड भी हैं जिसके कारण बॉल काफी आसानी से ट्रेवल करती हैं। इसलिए चिन्नास्वामी में चौके से ज्यादा छक्के देखने को मिलते हैं।

चिन्नास्वामी पर चेस करने वाली टीम को फायदा मिलता हैं। हालाँकि किसी ने पहले खेलते हुए बड़ा स्कोर बना दिया तो उसके मैच जीतने के चांस बढ़ जाते हैं।

पहली पारी का औसत स्कोर- 181

दूसरी पारी का एवरेज स्कोर- 172

RCB vs DC: संभावित प्लेइंग XI

दिल्ली कैपिटल्स (DC): केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): फिल सॉल्‍ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड / जैकब बेथेल, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हैज़लवुड, रसिख सलाम।

RCB vs DC: IPL 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास भी विराट कोहली और फिल साल्ट जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं। रजत पाटीदार भी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। जबकि मिडल ऑडर में टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड हैं। जबकि, गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेज़लवुड हैं और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए सुयश शर्मा और कुणाल पांड्या मौजूद हैं।

दिल्ली कैपिटल्स (DC)

दिल्ली कैपिटल के पास भी केएल राहुल और निशंका जैसे बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में ताबड़तोड़ शुरुआत दिला सकते हैं। जबकि मिडल ऑडर में समीर रिज़वी और ट्रिस्टन स्टब्स जिसे पावरफुल हिटर है। इसके अलावा डेविड मिलर फिनिशिंग के लिए हैं। जबकि, गेंदबाजी में लूंगी नागिदी और मुकेश कुमार हैं और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए कुलदीप यादव और अक्षर पटेल मौजूद हैं।

RCB vs DC: कौन जीतेगा आज का मैच?

पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच होगा। यहां चेस करने वाली टीम को थोड़ा बेनिफिट मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाती है।

इस सीजन RCB की बल्लेबाजी और गेंदबाजी बहुत मजबूत है, लेकिन DC के पास भी मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आता है।

आज के RCB vs DC मुकाबले में बेंगलुरु के पास होम एडवांटेज हैं लेकिन अब तक वो अपने घर में पिछले मुकाबला भी आसानी से जीती हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ियों की फॉर्म भी अच्छी चल रही हैं जबकि दिल्ली कैपिटल्स लगातार दो हार के बाद थोड़ी मुश्किल में हैं।

RCB की टीम ने इस सीजन भी काफी अच्छा खेला है। दिल्ली ने शुरुआत तो इस सीजन की काफी अच्छी की थी लेकिन गुजरात के खिलाफ जीता हुआ मैच हारने के बाद से उनकी गाडी पटरी से डिरेल होती जा रही हैं। पिछले मैच में चेन्नई ने भी उन्हें बुरी तरह हराया था। इसलिए इस मुकाबले में भी RCB के जीतने के चांस हैं।

मैच विनर– RCB

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version