T20 International: क्रिकेट के सबसे फॉर्मेट को हम सब टी-20 क्रिकेट के नाम से जानते हैं। इसके अलावा इस सबसे छोटे फॉर्मेट में भारतीय क्रिकेट टीम हमेशा से ही मजबूत गेंदबाजी और संतुलित टीम संयोजन के लिए जानी जाती रही है। लेकिन इसके बावजूद भी कुछ मौकों पर विपक्षी टीमों ने बेहद आक्रामक अंदाज दिखाते हुए भारतीय टीम के खिलाफ विशाल स्कोर बनाए हैं। तब उनकी तेज तर्रार बल्लेबाजी, छोटे मैदान और बदलते मैच हालात ने कई बार रोमांच को को भी बढ़ाया है। इसके अलावा आइए टी-20 फॉर्मेट में भारत के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली टीमों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. वेस्टइंडीज : साल 2016 :-

इस सूची में पहले स्थान पर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का नाम आता है। क्यूंकि साल 2016 में कैरेबियाई टीम ने भारतीय टीम के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 245 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। इस मैच में वेस्टइंडीज टीम के लिए बल्लेबाज इविन लुईस ने शानदार शतकीय पारी (100) खेली थी।

West Indies win in thrilling Super Over
West Indies cricket team

जबकि उनके अलावा अन्य बल्लेबाज जॉनसन चार्ल्स ने भी 79 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद इन रनों के जवाब में भारतीय टीम ने अपने बल्लेबाज केएल राहुल के शतक (110) की मदद से 4 विकेट के नुकसान पर केवल 244 रन का स्कोर ही बनाया था। इसके चलते हुए तब भारतीय टीम उस मैच को केवल 1 रन से हार गई थी।

2. दक्षिण अफ्रीका : साल 2022 :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम का नाम आता है। क्यूंकि अफ्रीकी टीम ने साल 2022 में भारतीय टीम के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 227 रन का स्कोर बनाया था। तब इन दोनों टीमों के बीच यह मैच इंदौर में खेला गया था।

South Africa cricket team
South Africa cricket team

इस मैच में अफ्रीकी बल्लेबाज राइली रूसो ने 48 गेंदों का सामना करते हुए 100 रन की तूफानी पारी खेली थी। जबकि इसी मैच में अन्य बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक के बल्ले से 68 रन आए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में भारतीय टीम तब केवल 178 रन ही बना पाई थी। इसके बाद भारतीय टीम को इस मैच में 49 रन से हार मिली थी।

3. ऑस्ट्रेलिया : साल 2023 :-

इस सूची में तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का नाम आता है। क्यूंकि कंगारू टीम ने साल 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 225 रन का स्कोर बना दिया था। वहीं इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 222 रन का स्कोर खड़ा किया था।

Australia Cricket Team
Australia Cricket Team

इसके बाद इन रनों के जवाब में कंगारू टीम ने अपने 5 विकेट खोकर ही उस लक्ष्य को प्राप्त कर लिया था। तब इस मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने 48 गेंदों में 104 रन की तूफानी पारी खेली थी। तब उनके बल्ले से 8 चौके और 8 छक्के भी देखने को मिले थे। वहीं उस मैच में उनकी बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 216.66 की रही थी।

4. आयरलैंड : साल 2022 :-

इस सूची में चौथे स्थान पर आयरलैंड क्रिकेट टीम का नाम आता है। क्यूंकि इस आयरिश टीम ने साल 2022 में भारतीय टीम के खिलाफ खेलते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 221 रन का बड़ा स्कोर बनाया था। लेकिन इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने अपने 7 विकेट के नुकसान पर 225 रन का स्कोर खड़ा किया था।

Ireland cricket team
Ireland cricket team

इसके बाद इन रनों के जवाब में आयरलैंड की टीम इस मैच को केवल 4 रनों से ही हारी थी। वहीं उस मैच में आयरलैंड की टीम के लिए बल्लेबाज एंड्रयू बालबर्नी ने 37 गेंदों का सामना करते हुए 60 रन बनाए थे। तब उनकी उस पारी में हमें 3 चौके और 7 छक्के भी देखने को मिले थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version