Thursday, June 18

international cricket: भारत और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच इस समय 3 मैच की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इसके चलते हुए अब भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भी शानदार शतक (105) लगा दिया है। वहीं इससे पहले भी उन्होंने पहले वनडे में 135 रन बनाए थे। वहीं अब यह उनका इस मौजूदा वनडे सीरीज में दूसरा शतक भी साबित हुआ है। इस बीच यह उनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह प्रोटियाज टीम के खिलाफ कुल 10वां शतक भी है। आइए अब ऐसे में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक देशों के खिलाफ 10 या अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में भी जान लेते हैं।

1. विराट कोहली : 4 देश :-

इस सूची में पहले पायदान पर अब भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम आ गया है। क्यूंकि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के अलावा ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और श्रीलंका की टीम के खिलाफ भी 10 से अधिक शतक लगाए हैं। इसके अलावा उन्होंने अभी तक ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ 106 अंतरराष्ट्रीय मैचों में खेलते हुए 17 शतकों की मदद से 5,551 रन बनाए हैं।

Virat Kohli
Virat Kohli

जबकि इस दिग्गज भारतीय खिलाड़ी ने वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ भी 73 मुकाबलों में खेलते हुए 12 शतकों की मदद से 3,850 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने श्रीलंका की टीम के खिलाफ भी 75 मैचों में खेलते हुए 15 शतकों की मदद से 4,076 रन बनाए हैं।

2. सचिन तेंदुलकर : 3 देश :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम आता है। क्यूंकि इस पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने बल्लेबाजी के तमाम रिकॉर्ड्स पर कब्जा किया है। इसके अलावा उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की टीम के खिलाफ खेलते हुए 10 से अधिक शतक लगाने का कारनामा किया था।

Sachin Tendulkar
Sachin Tendulkar

वहीं इस पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने कंगारू टीम के खिलाफ खेलते हुए कुल 20 शतक लगाए थे। जबकि यह किसी एक देश के खिलाफ सर्वाधिक शतकों का रिकॉर्ड भी है। इसके अलावा उन्होंने दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की टीम के खिलाफ खेलते हुए क्रमशः 12 और 17 शतक लगाए थे। जबकि उन्होंने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में सबसे ज्यादा 34,357 रन भी बनाए हैं।

3. रिकी पोंटिंग : 3 देश :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सफल कप्तान रहे रिकी पोंटिंग का नाम आता है। उन्होंने भी इस बीच 3 देशों के खिलाफ खेलते हुए 10 से ज्यादा शतक लगाने का कारनामा किया था। इसके अलावा उन्होंने अपनी कप्तानी में साल 2003 और 2007 में ऑस्ट्रेलिया की टीम को वनडे विश्व कप का खिताब भी जीताया था।

Ricky Ponting
Ricky Ponting

इस बीच उन्होंने इंग्लैंड, भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम के खिलाफ खेलते हुए 10 से अधिक शतक लगाए थे। इस दौरान उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ खेलते हुए कुल 14 शतक लगाए थे। जबकि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड की टीम के खिलाफ खेलते हुए क्रमशः 10 और 13 शतक भी लगाए थे।

4. कुमार संगाकारा : 3 देश :-

इस सूची में चौथे पायदान पर श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी कुमार संगाकारा का नाम आता है। उन्होंने भी अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का समापन 28,016 रन बनाने के साथ किया था। इस दौरान खेलते हुए उन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को मिलाकर कुल 63 शतक लगाए थे।

Kumar Sangakkara
Kumar Sangakkara

इस बीच खेलते हुए उन्होंने पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम के खिलाफ खेलते हुए 12-12 शतक लगाए थे। जबकि इस दौरान उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ खेलते हुए कुल 11 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाए थे। जबकि इस दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 टीमों के खिलाफ शतक लगाने में सफलता हासिल की थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version