ODI cricket: वनडे क्रिकेट को हम सीमित ओवर का क्रिकेट भी कहते हैं। इसके अलावा वनडे क्रिकेट के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया की टीम सबसे सफल टीमों में शामिल है। इसके अलावा ICC टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने अपनी अलग छाप छोड़ी है। क्यूंकि उन्होंने सबसे ज्यादा 6 वनडे विश्व कप जीते हैं। इसके अलावा इस टीम के खिलाफ द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतना भी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। इस दौरान वनडे क्रिकेट के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा द्विपक्षीय वनडे सीरीज (कम से कम 3 मैचों की) जीतने वाली टीमों के बारे में भी जान लेते हैं।
1. दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम :-
इस सूची में पहले पायदान पर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने अभी तक ऑस्ट्रेलिया की टीम को लगातार 5 द्विपक्षीय वनडे सीरीज में हराया है। वहीं क्रिकबज के अनुसार इन दोनों टीमों के बीच अभी तक 15 वनडे सीरीज खेली गई हैं।

इनमें खेलते हुए 9 दक्षिण अफ्रीका टीम ने जीती हैं। इसके चलते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम अब इस मामले में शीर्ष पर बनी हुई है। जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अभी तक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केवल 4 ही वनडे सीरीज जीती हैं। इसके अलावा इन दोनों के बीच 2 सीरीज ड्रॉ रही हैं।
2. इंग्लैंड क्रिकेट टीम :-
इस सूची में दूसरे स्थान पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम का नाम आता है। इसके अलावा अभी तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 21 वनडे सीरीज खेली गई हैं। इनमें खेलते हुए 13 वनडे सीरीज को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीता है।

जबकि इस दौरान 8 वनडे सीरीज को इंग्लैंड की टीम ने जीता है। वहीं इस बीच इन दोनों के बीच कोई सीरीज ड्रॉ नहीं रही है। इस बीच गौर करने वाली बात यह है कि इंग्लैंड की टीम ने आखिरी बार साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ वनडे सीरीज जीती थी।
3. भारतीय क्रिकेट टीम :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम का नाम आता है। क्यूंकि पिछले कुछ सालों में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच काफी रोमांचल वनडे मैच खेले गए हैं। इसके अलावा इन दोनों मजबूत टीमों ने एक बुसरे के खिलाफ खेलते हुए कुल 14 द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेली हैं।

इनमें खेलते हुए भारतीय क्रिकेट टीम को 6 सीरीज में जीत हासिल हुई है। जबकि इस बीच ऑस्ट्रेलिया की टीम को 8 वनडे सीरीज में जीत मिली है। इसके अलावा ये दोनों ही टीमें साल 2023 में आखिरी बार 3 मैचों की सीरीज में आपस में भीड़ी थी। तब इस वनडे सीरीज को भारत ने 2-1 से जीता था।
4. पाकिस्तान और श्रीलंका क्रिकेट टीम :-

इस सूची में संयुक्त चौथे पायदान पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम का नाम आता है। क्यूंकि इन दोनों ही देशों ने ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ खेलते हुए 4-4 वनडे सीरीज जीती हैं। इसके अलावा अभी तक कंगारू टीम के विरुद्ध पाकिस्तान की टीम ने कुल 11 वनडे सीरीज खेली हैं। जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ अभी तक श्रीलंका की टीम ने कुल 8 द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेली हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

