Tuesday, February 17

T20 International: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को टी-20 क्रिकेट के नाम से जाना जाता है। इस फॉर्मेट को फटाफट क्रिकेट के नाम से भी जाना जाता है। वहीं इस फॉर्मेट में शुरुआती 6 ओवर के दौरान विपक्षी बल्लेबाजों के पास तेजी से रन बनाने का मौका भी होता है। क्यूंकि इन ओवरों में केवल 2 ही क्षेत्ररक्षक 30 गज के दायरे के बाहर होते हैं। तभी तो ऐसे में बल्लेबाजों के पास खुलकर शॉट मारने का अवसर होता है। इसके चलते हुए कुछ भारतीय बल्लेबाज पावरप्ले ओवरों के दौरान ही अर्धशतक लगाने का कारनामा भी कर चुके हैं। आइए उनके बारे में भी जान लेते हैं।

1. अभिषेक शर्मा :-

इस सूची में अब पहले पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का नाम आ गया है। क्यूंकि उन्होंने एशिया कप 2025 में श्रीलंका की टीम के खिलाफ खेलते हुए केवल 31 गेंदों पर 61 रन बना डाले थे। इस मैच में उन्होंने पावरप्ले ओवरों के दौरान ही 52 रन बना लिए थे।

Abhishek Sharma
Abhishek Sharma

वहीं भारतीय टीम ने इस मैच को सुपर ओवर में जीता था। इसके अलावा उन्होंने साल 2025 में ही इंग्लैंड की टीम के खिलाफ भी शुरुआती 6 ओवर में अर्धशतक लगा दिया था। उस समय यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। वहीं इस मैच में उन्होंने पावरप्ले के दौरान 58 रन बना लिए थे। तब इस मैच को भी भारत जीता था।

2. रोहित शर्मा :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान रोहित शर्मा का नाम आता है। उन्होंने साल 2024 टी-20 विश्व कप में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ खेलते हुए पावरप्ले ओवरों के दौरान ही 51 रन बना लिए थे। इस मैच में उन्होंने 41 गेंदों में 92 रन बनाए थे।

Rohit Sharma
Rohit Sharma

तब इस मैच को भारत ने 24 रन से जीता था। इसके अलावा साल 2020 में भी उन्होंने न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ खेलते हुए शुरुआती 6 ओवर में ही 50 रन बनाए थे। इस मैच में उन्होंने 40 गेंदों में 65 रन बनाए थे। तब भी भारतीय टीम ने सुपर ओवर में कंगारू टीम को हराया था।

3. यशस्वी जायसवाल :-

इस मामले में तीसरे पायदान पर भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का नाम आता है। साल 2023 में उन्होंने भी ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ खेलते हुए 25 गेंदों में 53 रन बनाए थे। तब यह मैच तिरुवनंतपुरम में खेला गया था।

Yashasvi Jaiswal
Yashasvi Jaiswal

वहीं इस मैच में खेलते हुए उन्होंने पावरप्ले के दौरान ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। वहीं उनकी इस पारी की मदद से भारतीय टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 235 किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में कंगारू टीम 9 विकेट खोकर केवल 191 रन ही बना पाई थी। इसके बाद भारतीय टीम इस मैच को 44 रन से जीत गया था।

4. केएल राहुल :-

इस सूची में चौथे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल का नाम आता है। साल 2021 में भारतीय टीम ने स्कॉटलैंड की टीम के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। यह मैच तब दुबई में खेला गया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड की टीम केवल 85 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी।

KL Rahul
KL Rahul

इसके बाद इन रनों के जवाब में भारतीय टीम ने केएल राहुल के अर्धशतक की बदौलत उस लक्ष्य को हासिल कर लिया था। इस मैच में राहुल ने केवल 18 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। जबकि इस मैच में वह 19 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हो गए थे। उनकी इस पारी में हमें उनके बल्ले से 6 चौके और 3 छक्के भी देखने को मिले थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version