Saturday, June 20

Asia Cup 2025: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को टी-20 क्रिकेट के नाम से जाना जाता है। वहीं इस बार एशिया कप का टूर्नामेंट भी इसी फॉर्मेट में खेला गया है। एशिया कप 2025 के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 5 विकेट से हराते हुए खिताब जीत लिया है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम 19.1 ओवर में 146 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इसके बाद इन रनों के जवाब में भारतीय टीम ने 5 विकेट खोकर ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया था। इसके अलावा भारतीय टीम ने कुल 9वीं बार एशिया कप की ट्रॉफी को जीता है। वहीं इस संस्करण में हमें गेंदबाजों का दबदबा भी देखने को मिला है। आइए इस संस्करण में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. कुलदीप यादव :-

इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने इस संस्करण में काफी शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं इस पूरे एशिया कप में उन्होंने 7 मैचों में खेलते हुए 9.29 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ कुल 17 विकेट भी हासिल किए थे।

Kuldeep Yadav
Kuldeep Yadav

इस बार उन्होंने 2 बार 4 विकेट हॉल भी लिए थे। जबकि इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/7 का रहा है। इस संस्करण में उनकी गेंदबाजी इकॉनमी रेट भी केवल 6.27 की थी। तभी तो इस भारतीय गेंदबाज ने सभी विपक्षी बल्लेबाजों को पूरे टूर्नामेंट में परेशान किया था।

2. शाहीन अफरीदी :-

इस सूची में दूसरे स्थान पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी इस मौजूदा संस्करण में कुल 7 मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 7 पारियों में 15.80 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ 10 विकेट लिए थे।

Shaheen Afridi
Shaheen Afridi

इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 6.62 की रही है। वहीं इस स्टार गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/17 का रहा था। इसके अलावा उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ किया था। जबकि इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने इस टूर्नामेंट में अपनी बल्लेबाजी से भी काफी अच्छी पारियां खेली थी।

3. इन 3 गेंदबाजों ने चटकाए हैं 9 विकेट :-

इस सूची में तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से 3 गेंदबाजों का नाम आता है। क्यूंकि इन तीनों ही गेंदबाजों ने 9-9 विकेट लिए थे। इन गेंदबाजों में UAE क्रिकेट टीम के जुनैद सीद्दकी, बांग्लादेश क्रिकेट टीम के मुस्तफिजुर रहमान और पाकिस्तान टीम के हारिस रऊफ का नाम आता है।

Mustafizur Rahman
Mustafizur Rahman

वहीं इस संस्करण में जुनैद ने तो केवल 3 मुकाबलों में ही 9 विकेट ले लिए थे। इस सीजन उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/18 का रहा है। जबकि रहमान ने 6 मैच में इन विकटों को लिया है। इसके अलावा हारिस ने भी 5 मैचों में खेलते हुए इन विकटों को लिया है। इस दौरान हारिस का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/33 रहा है। जबकि रहमान का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/20 का रहा है।

4. इन 4 गेंदबाजों ने चटकाए हैं 8-8 विकेट :-

इस सूची में चौथे पायदान पर संयुक्त रूप से 4 गेंदबाजों का नाम आता है। इन गेंदबाजों में पाकिस्तान के सैम अयूब, श्रीलंका क्रिकेट टीम के वनिंदु हसरंगा, बांग्लादेश के रिशाद हुसैन और बांग्लादेश के ही तस्कीन अहमद का नाम आता है।

Wanindu Hasaranga
image source via getty images

क्यूंकि इन सभी गेंदबाजों ने इस दौरान 8-8 विकेट लिए हैं। इस बीच सैम ने 7 मुकाबलों में खेलते हुए इन विकटों को लिया था। जबकि हसरंगा ने 6 मैचों में 19.50 की गेंदबाजी औसत के साथ इन विकटों को लिया है। इसके अलावा बांग्लादेशी गेंदबाज रिशाद ने 5 मैचों में और तस्कीन ने 4 मुकाबलों में खेलते हुए इन 8 विकटों को लिया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version