Sunday, February 1

Test cricket 2025: अब साल 2025 का समय धीरे धीरे समापन की और आगे बढ़ रहा है। वहीं इस साल भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने सभी टेस्ट मैच खेल लिए हैं। लेकिन इस साल भारतीय टीम को इस फॉर्मेट में भले ही कुछ खास सफलता नहीं मिली हो लेकिन फिर भी इस बीच कुछ भारतीय खिलाड़ियों ने अपने बल्ले से काफी कमाल का प्रदर्शन किया है। आइए जानते हैं कि इस साल कौन से भारतीय बल्लेबाज टॉप स्कोरर रहे हैं।

इस साल भारत का टेस्ट रिकॉर्ड रहा है काफी खराब :-

indian cricket team
indian cricket team

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2025 काफी ख़राब रहा है। क्यूंकि इस साल की शुरुआत में ही भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया की टीम के हाथों ऑस्ट्रेलिया से सिडनी टेस्ट हारना पड़ा था। इसके बाद फिर इंग्लैंड दौर पर भी टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज 2-2 से बराबर करनी पड़ी थी। इसके बाद अपने घर पर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज को भारत ने 2-0 से जीत लिया था। लेकिन अभी हाल ही में भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के हाथों 2-0 से हारना पड़ा था।

साल 2025 में बदल गया भारतीय टेस्ट कप्तान :-

Indian cricket team
Indian cricket team

इसके अलावा साल 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम को टेस्ट फॉर्मेट में नया कपटं भी मिला है। क्यूंकि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने रेड बॉल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इसके चलते हुए अब बीसीसीआई ने युवा भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल को टेस्ट फॉर्मेट की कप्तानी सौंपी थी।

1. शुभमन गिल :-

Shubman Gill
Shubman Gill

इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। इस साल उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट में कुल 9 मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 16 पारियों में 983 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान उनकी बल्लेबाजी औसत 70.21 की रही है। साल 2025 में टेस्ट फॉर्मेट में गिल ने 5 शतक लगाए हैं।

2. केएल राहुल :-

KL Rahul
KL Rahul

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल का नाम आता है। क्यूंकि साल 2025 में खेलते हुए उन्होंने भारतीय टीम की तरफ से टेस्ट फॉर्मेट में कुल 10 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 19 पारियों में 45.16 की बल्लेबाजी औसत के साथ कुल 813 टेस्ट रन बनाए हैं। इस बीच उनके बल्ले से हमें 3 शतक और 3 ही अर्धशतक भी देखने को मिले थे।

3. रवींद्र जडेजा :-

Ravindra Jadeja
Ravindra Jadeja

इस सूची में तीसरे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे अनुभवी स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का नाम आता है। क्यूंकि इस साल उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट में खेलते हुए कुल 10 टेस्ट मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 17 पारियों में 63.66 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 764 रन बनाए हैं। इस साल हमें जडेजा के बल्ले से 2 शतक और 6 अर्धशतक भी देखने को मिले थे।

4. यशस्वी जायसवाल :-

Yashasvi Jaiswal
Yashasvi Jaiswal

इस सूची में चौथे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2025 में टेस्ट फॉर्मेट में कुल 10 टेस्ट मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 19 पारियों में 39.21 की बल्लेबाजी औसत के साथ कुल 745 रन बनाए हैं। इसके अलावा वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम को जीत नहीं दिला पाए थे। साल 2025 में टेस्ट फॉर्मेट में यशस्वी ने 3 शतक और 3 ही अर्धशतक भी लगाए हैं।

5. ऋषभ पंत :-

Rishabh Pant
Rishabh Pant

इस सूची में पांचवें पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का नाम आता है। क्यूंकि इस साल उन्होंने भी टेस्ट फॉर्मेट में कुल सात टेस्ट मैच ही खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 13 पारियों में 48.38 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 629 रन बनाए हैं। इस बीच उनके बल्ले से हमें 2 शतक और 3 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में पंत पूरी तरफ से फ्लॉप रहे थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version