Test Cricket: क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट को टेस्ट क्रिकेट के नाम से जाना जाता है। वहीं इस फॉर्मेट के इतिहास में भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम की प्रतिद्वंद्विता हमेशा रोमांचक और शानदार रहती है। लेकिन अब राजनीतिक परिस्थितियों के चलते दोनों देश क्रिकेट नहीं खेलते हैं। इसके अलावा इन दोनों देशों के ऐतिहासिक मुकाबलों के रिकॉर्ड हमेशा यादगार और चर्चित भी रहे हैं। आइए पाकिस्तान की टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. सुनील गावस्कर : 2,089 रन :-
इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच साल 1978 में खेला था। इसके बाद वह अपना आखिरी टेस्ट भी इसी टीम के खिलाफ साल 1987 में खेलते हुए दिखाई दिए थे।

इस बीच उन्होंने पाकिस्तान की टीम के खिलाफ कुल 24 टेस्ट मैच खेले थे। तब इन मैचों की 41 पारियों में खेलते हुए उन्होंने 56.45 की शानदार बल्लेबाजी औसत से 2,089 रन बनाए थे। इस बीच खेलते हुए उनके बल्ले से 5 शतक और 12 अर्धशतक भी आए थे। इस बीच उनका पाकिस्तान की टीम के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर 166 रन का रहा था।
2. दिलीप वेंगसरकर : 1,284 रन :-
इस सूची में दूसरे पायदान भारतीय टीम के एक और पूर्व दिग्गज खिलाड़ी दिलीप वेंगसरकर का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान की टीम के खिलाफ अपना पहला मैच साल 1978 में खेला था। जबकि इस टीम के खिलाफ वह आखिरी बार साल 1987 में खेलते हुए दिखाई दिए थे।

उस समय उन्होंने पाकिस्तान की टीम के खिलाफ खेले 22 मैच की 35 पारियों में 44.27 की बल्लेबाजी औसत से 1,284 रन बनाए थे। इस बीच हमें उनके बल्ले से 2 शतक और 8 अर्धशतक भी देखने को मिले थे। जबकि उस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 146 रन का रहा था।
3. वीरेंद्र सहवाग : 1,276 रन :-
इस सूची में तीसरे स्थान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान की टीम के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच साल 2004 में खेला था। जबकि आखिरी बार वह इसी टीम के खिलाफ कोई भी टेस्ट मैच नहीं खेले थे।

तब उस दौरान उन्होंने पाकिस्तान की टीम के खिलाफ कुल 9 टेस्ट की 14 पारियों में खेलते हुए 91.14 की सलामी बल्लेबाज औसत से 1,276 रन बनाए थे। उस समय उसके बल्ले से हमें 4 शतक और 2 अर्धशतक भी देखने को मिले थे। वहीं उस समय उनका सर्वोच्च स्कोर 309 रन का रहा था।
4. राहुल द्रविड़ : 1,236 रन :-
इस सूची में चौथे पायदान पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रहे राहुल द्रविड़ का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान की टीम के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच साल 1999 में खेला था। जबकि इस टीम के खिलाफ वह आखिरी बार साल 2007 में खेलते हुए दिखाई दिए थे।

इस बीच उन्होंने पाकिस्तान की टीम के खिलाफ 15 टेस्ट की 26 पारियों में खेलते हुए 53.73 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 1,236 रन बनाए थे। उस समय उनके बल्ले से हमें 5 शतक और 3 अर्धशतक भी देखने को मिले थे। इस दौरान पाकिस्तान की टीम के खिलाफ उनका सर्वोच्च स्कोर 270 रन का रहा था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







