Thursday, June 18

ODI cricket: वनडे क्रिकेट को सीमित ओवर का क्रिकेट भी कहा जाता है। वहीं इस फॉर्मेट में डेब्यू करना काफी खास भी होता है। इस बीच कुछ बल्लेबाजों ने अपने पहले ही मैच में ऐसी पारियां भी खेली हैं जो इतिहास में दर्ज हो गईं हैं। तब उस दबाव भरे माहौल में इन खिलाड़ियों ने न सिर्फ अपनी प्रतिभा दिखाई थी बल्कि आत्मविश्वास और तकनीक से सभी को प्रभावित भी किया था। उस दौरान उनकी इन यादगार पारियों ने करियर की शानदार शुरुआत की और वनडे क्रिकेट में नए मानक भी स्थापित किए थे। आइए डेब्यू मैच में ही सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. मैथ्यू ब्रीट्जके : 150 रन :-

इस सूची में पहले पायदान पर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके का नाम आ गया है। इस अफ्रीकी खिलाड़ी ने साल 2025 में ही न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ लाहौर के मैदान पर अपने डेब्यू मैच में ही 150 रन की शानदार पारी खेली थी।

Matthew Breetzke
Matthew Breetzke

तब इस पारी को खेलने के लिए उन्होंने 148 गेंदों का सामना किया था। वहीं तब उनकी इस पारी में हमें 11 चौके और 5 छक्के भी देखने को मिले थे। इस मैच में उनकी बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 101.35 की रही थी। तब उनकी इस शानदार पारी के बावजूद उनकी टीम को उस मैच में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

2. डेसमंड हेन्स : 148 रन :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज डेसमंड हेन्स का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 1978 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना डेब्यू मैच खेला था। तब उन्होंने भी उस मैच में काफी शानदार पारी खेली थी।

Desmond Haynes
Desmond Haynes

इस मैच में उन्होंने 136 गेंदों में 148 रन बनाए थे। उनकी उस पारी में हमें 16 चौके और 2 छक्के भी देखने को मिले थे। जबकि उस मैच में उनकी बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 108.82 रही थी। उनकी इस शानदार पारी के चलते हुए तब कैरेबियाई टीम ने वह मैच 36 रन से जीत लिया था।

3. रहमानुल्लाह गुरबाज : 127 रन :-

इस सूची में तीसरे स्थान पर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2021 में आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए अपने डेब्यू मैच में ही शानदार शतक लगा दिया था।

Rahmanullah Gurbaz
Rahmanullah Gurbaz

तब उस मैच में उन्होंने 127 गेंदों का सामना करते हुए 127 रन बनाए थे। उनकी उस शतकीय पारी में हमें 8 चौके और 6 छक्के भी देखने को मिले थे। वहीं उस मैच में उनकी बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 100 की रही थी। इसके बाद उस मैच में अफगानिस्तान की टीम को 16 रयन से जीत मिली थी।

4. कॉलिन इंग्राम और मार्क चैपमैन :-

इस सूची में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर कॉलिन इंग्राम और मार्क चैपमैन का नाम आता है। क्यूंकि दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बल्लेबाज कॉलिन इंग्राम ने साल 2010 में अपना पहला वनडे मुकाबला खेला था। तब उस मैच में उन्होंने जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए 124 रन की शानदार पारी खेली थी।

Mark Chapman
Mark Chapman

जबकि दूसरी तरफ कीवी टीम के खिलाड़ी मार्क चैपमैन ने भी अपना पहला वनडे मैच UAE क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उस मैच में उन्होंने शानदार 122 रन की शतकीय पारी खेली थी। वहीं यह मैच साल 2015 में खेला गया था। लेकिन तब चैपमैन हांगकांग के लिए क्रिकेट खेलते थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version