Tuesday, February 3

IND vs AUS: भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली खेली जाने वाली है। वहीं इस वनडे सीरीज की शुरुआत आगामी 19 अक्टूबर से होने वाली है। लेकिन इस सीरीज के शुरू होने से पहले आइए जानते हैं कि भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड किसने नाम पर दर्ज है। इस बीच हम आपको यहां पर बता देना चाहते हैं कि टॉप-5 में 2 भारतीय गेंदबाज भी शामिल हैं।

1. ब्रेट ली :-

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड कंगारू टीम के महान तेज गेंदबाज ब्रेट ली के नाम पर दर्ज है। क्यूंकि उन्होंने भारत के खिलाफ कुल 32 मैच खेले हैं।

Brett Lee
Brett Lee

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 30 पारियों में कुल 55 विकेट लिए हैं। वहीं इस दौरान उन्होंने 21.00 की शानदार गेंदबाजी औसत और 4.49 की इकॉनामी से गेंदबाजी की है। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 27 रन देकर 5 विकेट लेना रहा है।

2. कपिल देव :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ 41 मैच खेले हैं।

Kapil Dev
Kapil Dev

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 39 पारियों में शानदार गेंदबाजी करते हुए 45 विकेट लिए हैं। वहीं इस दौरान उनकी 3.67 की इकॉनामी रेट और 27.68 की गेंदबाजी औसत रही है। इसके अलावा इस बीच उनका बेस्ट प्रदर्शन 43 रन देकर 5 विकेट लेना रहा है।

3. मिचेल जॉनसन :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन का नाम आता है। उन्होंने भी भारतीय टीम के खिलाफ कुल 27 मैच खेले थे।

Mitchell Johnson
Mitchell Johnson

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 26 पारियों में गेंदबाजी करते हुए कुल 43 विकेट लिए थे। वहीं इस दौरान उनकी गेंदबाजी औसत 26.06 और इकॉनामी रेट 5.08 की रही है। इसके अलावा उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 26 रन देकर 5 विकेट लेना रहा है।

4. स्टीव वॉ :-

इस सूची में चौथे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज कप्तान स्टीव वॉ का नाम आता है। उन्होंने भी भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ कुल 53 मैच खेले थे।

Steve Waugh
Steve Waugh

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 37 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 43 विकेट लिए थे। वहीं इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 40 रन देकर 4 विकेट लेना रहा है। जबकि उन्होंने 4.92 की इकॉनामी रेट और 29.46 की शानदार औसत से गेंदबाजी भी की है।

5. मोहम्मद शमी :-

इस सूची में पांचवें पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी कंगारू टीम के खिलाड़ अभी तक कुल 26 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 30.85 की शानदार गेंदबाजी औसत और 6 की इकॉनामी रेट के साथ कुल 42 विकेट लिए हैं।

Mohammed Shami
Mohammed Shami

वहीं इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 51 रन देकर 5 विकेट लेना रहा है। इसके अलावा इस मामले में छठे पायदान पर रवींद्र जडेजा का नाम आता है उन्होंने भी कंगारू टीम के खिलाफ कुल 39 विकेट लिए हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version