Friday, February 20

T20 International: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को टी-20 क्रिकेट के नाम से जाना जाता है। इस फॉर्मेट में भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच खेला जाने वाला हर मैच रोमांच और जोश से भरपूर रहता है। क्यूंकि इन मैचों में कप्तानों की भूमिका काफी अहम रहती है। उस समय उनकी रणनीति और फैसले ही मैच के नतीजे को तय करते हैं। इसके चलते हुए कई दिग्गज कप्तानों ने इस ऐतिहासिक भिड़ंत में अपनी कप्तानी का लोहा भी मनवाया है। आइए भारत-पाकिस्तान टी-20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. महेंद्र सिंह धोनी :-

इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने पाकिस्तान की टीम के खिलाफ कुल 8 मैचों में कप्तानी की थी। इस दौरान भारतीय टीम को 6 मैचों में जीत मिली थी।

Mahendra Singh Dhoni
image source via getty images

जबकि इस बीच भारतीय टीम एक मैच हारी थी और उनका एक मैच टाई भी रहा था। इसके अलावा उन्होंने इस फॉर्मेट में पहली बार पाकिस्तान की टीम के खिलाफ साल 2007 में कप्तानी की थी। जबकि आखिरी बार वह साल 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ कप्तानी करते हुए दिखाई दिए थे।

2. बाबर आजम :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम का नाम आता है। वहीं इस समय पाकिस्तान का यह स्टार बल्लेबाज टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी टीम से बाहर चल रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ पहली बार साल 2021 में पाकिस्तानी टीम की कप्तानी की थी।

Babar Azam
Babar Azam

जबकि आखिरी बार वह साल 2024 टी-20 विश्व कप में अपनी टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई दिए थे। उन्होंने अभी तक भारत के खिलाफ 5 मैचों में कप्तानी की है। इनमें से 2 मैच में पाकिस्तान की टीम को जीत मिली है। जबकि 3 मैचों में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

3. रोहित शर्मा और मोहम्मद हफीज :-

इस सूची में तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से 2 खिलाड़ी रोहित शर्मा और मोहम्मद हफीज का नाम आता है। भारतीय दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा ने पाकिस्तान की टीम के खिलाफ 4 मुकाबलों में कप्तानी की थी। इनमें से तब उनकी टीम को 3 में जीत मिली थी।

Rohit Sharma
Rohit Sharma

जबकि एक मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा हफीज ने भी भारत के खिलाफ 4 मैचों में कप्तानी की थी। तब इन मैचों में से उनको 1 में जीत मिली थी। जबकि 4 मैचों में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस मौजूदा समय में ये दोनों ही खिलाड़ी इस फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं।

4. आघा सलमान और भारतीय कप्तान :-

Agha Salman
Agha Salman

इस सूची में चौथे स्थान पर संयुक्त रूप से दो खिलाड़ियों का नाम आता है। इन खिलाड़ियों में आघा सलमान और मौजूदा भारतीय कप्तान का नाम आता है। क्यूंकि इन दोनों ही खिलाड़ियों ने इस दौरान 3-3 मैचों में टीम की कप्तानी की है। इस दौरान भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान ने इन सभी तीनों मैचों में पाकिस्तान की टीम के खिलाफ जीत हासिल की है। जबकि मौजूदा पाकिस्तानी कप्तान आघा सलमान को इन सभी तीनों मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version