Friday, February 20

James Reeve: आगामी 22 मई से इंग्लैंड क्रिकेट टीम को अपने घर पर जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ इकलौता 4 दिवसीय टेस्ट मैच खेलना है। इस मैच में खेलने के लिए मेजबान इंग्लैंड की टीम ने जेम्स रीव को अपने स्कवाड में शामिल कर लिया है। क्यूंकि इस समय उनके खिलाड़ी जॉर्डन कॉक्स चोट के चलते हुए इस टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। तभी तो अब उनके बैकअप के तौर पर रीव को टीम में मौका दिया गया है। आइए इंग्लैंड की टेस्ट टीम में चुने गए जेम्स रीव के बारे में भी जान लेते हैं।

अंडर-19 विश्व कप 2022 में खेले थे रीव :-

James Rew
James Rew

जेम्स रीव ने अंडर-19 विश्व कप 2022 में इंग्लैंड की टीम का प्रतिनिधित्व किया था। इस टूर्नामेंट में तब उन्होंने 6 पारियों में 34.00 की बल्लेबाजी औसत और 77.56 की स्ट्राइक रेट के साथ 204 रन बनाए थे। तब उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 2 अर्धशतक भी लगाए थे। इस बीच उनका सर्वोच्च स्कोर 52 रन रहा था। वहीं तब इंग्लैंड की टीम टूर्नामेंट की उपविजेता रही थी।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में रहा है अच्छा प्रदर्शन :-

साल 2021 में जेम्स रीव ने समरसेट की तरफ से खेलते हुए अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। इन 45 मैचों में खेलते हुए उन्होंने 43.35 की बल्लेबाजी औसत के साथ 2,688 रन बनाए हैं।

James Rew
James Rew

इस दौरान खेलते हुए उनके बल्ले से 10 शतक और 8 अर्धशतक भी आए हैं। वहीं इस बीच उनका सर्वोच्च स्कोर 221 रन का रहा है। इसके अलावा डेनिस कॉम्पटन के बाद तब रीव प्रथम श्रेणी में 10 शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के इंग्लिश बल्लेबाज भी बने थे।

काउंटी चैंपियनशिप में खूब रन बनाए :-

इस बार काउंटी चैंपियनशिप 2025 में जेम्स रीव ने खेली अपनी 8 पारियों में 54.71 की औसत के साथ 383 रन बनाए थे। इस बीच उनके बल्ले से 2 शतक और 1 अर्धशतक भी आया था।

James Rew
James Rew

इसके अलावा टॉम बैंटन के बाद वह इस सीजन में समरसेट के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। क्यूंकि बैंटन ने इस सीजन में 54.50 की बल्लेबाजी औसत से 436 रन बनाए थे। वहीं इससे पहले काउंटी चैंपियनशिप 2024 डिवीजन वन में रीव ने 14 मैचों में 36.30 की बल्लेबाजी औसत से 726 रन बनाए थे।

जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टेस्ट टीम :-

इंग्लैंड की टेस्ट टीम : बेन स्टोक्स (कप्तान), गस एटकिंसन, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, सैम कुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, जेम्स रीव, जो रूट, जेमी स्मिथ और जोश टंग

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version