Wednesday, June 17

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 की शुरुआत होने वाली हैं। इस बार दो नयी टीमों को भी शामिल किया गया हैं। हालाँकि मुकाबले सिर्फ दो ही ग्राउंड में खेले जायेंगे। जबकि, उसमें दर्शकों की भी एंट्री नहीं होगी।

पहला मुकाबला हैदराबाद किंग्समैन और लाहौर कलंदर्स के बीच खेला जायेगा। तो चलिए जानते हैं कि इस मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मार सकती हैं।

हैदराबाद किंग्समैन बनाम लाहौर कलंदर्स: दोनों टीमों की हालिया फॉर्म

हैदराबाद किंग्समैन: हैदराबाद किंग्समैन की टीम पहली बार इस लीग में खेल रही हैं। जो दो नयी टीमें आई हैं उनमे से एक यह भी हैं।

लाहौर कलंदर्स: वहीं लाहौर कलंदर्स की टीम की हालिया फॉर्म काफी अच्छी है। लाहौर ने खेले अपने पिछले 5 मैचों में से 4 में जीत हासिल की है और 1 में हार का सामना करना पड़ा है।

लास्ट 5 मैच- W. W. W. W. L

क्या कहता है इस ग्राउंड का इतिहास? टॉस के अनुसार रिजल्ट

हैदराबाद किंग्समैन और लाहौर कलंदर्स के बीच मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाना है। अगर इस ग्राउंड पर परिस्थितियों की बात करें तो यहाँ पर बैटिंग के लिए अच्छी पिच देखने को मिलती है, जिसमें बहुत रन बनते हैं। इस ग्राउंड पर जैसे जैसे मैच प्रोग्रेस करता है तो कटर्स और स्लोवेर्स बॉल्स को थोड़ी मदद मिलती हैं। वो पिच में होल्ड करती हैं जिससे उनको हिट करना मुश्किल हो जाता हैं।

गद्दाफी स्टेडियम में अब तक 53 मैच खेले गए हैं, जिसमें 27 बार पहले खेलने वाली और 26 मुकाबलों में बाद में खेलने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। इस ग्राउंड में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने वाली टीम ने ज्यादा मैच जीते हैं।

टोटल मैच- 53

टोटल चेज़ करने वाली टीम की जीत- 26

टोटल डिफेंड करने वाली टीम की जीत- 27

1st इनिंग एवरेज स्कोर- 177

2nd इनिंग एवरेज स्कोर- 153

हाईएस्ट स्कोर: 245-3 क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस

लोएस्ट स्कोर: 76-10 मुल्तान सुल्तांस बनाम लाहौर कलंदर्स

हाईएस्ट टोटल चेज़: 204-4 लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स

लोएस्ट टोटल डिफेंडेड: 182-7 मुल्तान सुल्तांस बनाम पेशावर जाल्मी

कैसा है गद्दाफी स्टेडियम में दोनों टीमों का ट्रैक रिकॉर्ड

लाहौर कलंदर्स की टीम ने अपने होमेग्राउण्ड गद्दाफी स्टेडियम पर अब तक 37 मैच खेले हैं जिसमें 21 में जीत और 16 में हार का सामना करना पड़ा हैं।

मैच- 37

जीत- 21

हार– 16

नो रिजल्ट- 0

हैदराबाद की टीम पहली बार इस लीग में खेल रही हैं। इसलिए, इस ग्राउंड पर यह उनका पहला मैच होगा।

गद्दाफी स्टेडियम में किसके अनुकूल हैं पिच?

गदाफी स्टेडियम की पिच तेज गेंदबाजों के अनुकूल हैं। यहाँ पर पिछले 10 मुकाबलों में स्पिनर्स के मुकाबले तेज गेंदबाज ज्यादा विकेट चटकाते हैं।

तेज गेंदबाज- 76 विकेट (63%)

स्पिनर्स- 45 विकेट (37%)

लाहौर कलंदर्स बनाम हैदराबाद किंग्समैन: वेदर रिपोर्ट

तापमान- 31.4˚C

ह्यूमिडिटी– 35%

बारिश के चांस- 1%

कौन जीत सकता है यह मैच?

इस मैच में टॉस बहुत अहम नहीं रहने वाला हैं। जो भी टीम टॉस जीतेगी, वो पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी। हालाँकि यहाँ पर टॉस का इतना फर्क नहीं पड़ता हैं। क्योंकि पहले बल्लेबाजी करते समय और चेस करते समय टीमों ने लगभग बराबर ही मैच जीते हैं।

गद्दाफी स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के मैच जीतने के चांस 53 % हैं जबकि गेंदबाजी करते हुए मुकाबला जीतने के चांस 47% हैं।

बैटिंग फर्स्ट जीत- 53%

बैटिंग सेकंड जीत- 47%

दोनों टीमों के पास काफी अच्छी टीम है जो इसलिए अच्छा मैच देखने को मिलेगा। लेकिन लाहौर कलंदर्स के पास ज्यादा मैच विनर्स हैं और उनके खिलाड़ियों की हालिया फॉर्म भी अच्छी हैं। उनके पास अपने होमग्राउंड में मैच खेलने का एडवांटेज भी हैं।

वहीँ मैच जीतने की बात की जाए, तो उसमें लाहौर कलंदर्स के चांस ज्यादा हैं। क्योंकि उनका रिकॉर्ड अपने होम ग्राउंड पर काफी अच्छा हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version