Saturday, June 20

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। ओपनिंग मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। इस मैच के लिए दोनों ही टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। लेकिन इस बार हर टीम में एक ऐसा खिलाड़ी भी शामिल है, जो अपनी टीम के लिए एक्स-फैक्टर खिलाड़ी बन सकता है। अगर टीम विजेता बनती है, तो इस खिलाड़ी का योगदान सबसे अहम होगा। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे 5 X-फैक्टर खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे।

ये X- फैक्टर खिलाड़ी दमदार फॉर्म से टीम को दिला सकते हैं जीत

यह भी पढ़े: http://बतौर विकेटकीपर IPL में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी, जानिए

5. क्विंटन डी कॉक – मुंबई इंडियन्स

इस बार हुए ऑक्शन में मुंबई इंडियन्स की टीम ने क्विंटन डी कॉक को केवल 1 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा है। इससे पहले भी डीकॉक MI का हिस्सा रह चुके हैं। इन्होंने IPL में अब तक खेले गए 115 मैचों में 30.64 की औसत और 134.02 के स्ट्राइक रेट से 3309 रन बनाए हैं। इस टूर्नामेंट में इनका हाईएस्ट स्कोर 140* रन का है।

5 Players Could Prove to Be the 'X-Factor' for Their Teams in IPL 2026.
आईपीएल 2026 में अपनी टीम के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं ये 5 खिलाड़ी

विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक टीम के एक्स फैक्टर की भूमिका इस बार अदा कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो मुंबई इंडियन्स की टीम छठी बार खिताब जीत सकती है।

4. फिन ऐलन – कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स के स्क्वाड में इस बार कई बड़े नाम शामिल हैं, जिनमें कैमरून ग्रीन, मथीशा पथिराना और टिम सेफर्ट का नाम शामिल है। इस बार के ऑक्शन में KKR की टीम ने उन्हें 2 करोड़ में खरीदा है। टी20 वर्ल्ड कप में ऐलन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 33 गेंदों में 100 रन (नाबाद) की शानदार पारी खेली थी।

इस सीजन KKR टीम के लिए असली एक्स-फैक्टर फिन ऐलन साबित हो सकते हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था और अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। अगर वह इसी फॉर्म को IPL में भी जारी रखते हैं, तो पावरप्ले में ही मैच का रुख बदल सकते हैं और KKR को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

3. ईशान किशन – सनराइजर्स हैदराबाद

आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के पास एक्स-फैक्टर खिलाड़ियों की भरमार नजर आ रही है, जो अपने दम पर मैच का रुख पलट सकते हैं। इस लिस्ट में भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का नाम भी शामिल है। इन्होंने IPL में अब तक खेले गए 119 मैचों में 29.11 की औसत और 137.65 के स्ट्राइक रेट से 2998 रन बनाए हैं। इस टूर्नामेंट में इनका हाईएस्ट स्कोर 106* रन है।

5 Players Could Prove to Be the 'X-Factor' for Their Teams in IPL 2026
आईपीएल 2026 में अपनी टीम के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं ये 5 खिलाड़ी

अगर SRH की टीम में एक खिलाड़ी के तौर पर एक्स-फैक्टर चुनना हो, तो वह ईशान किशन हो सकते हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लिए 317 रन बनाकर अपनी शानदार फॉर्म दिखाई है। अगर वही प्रदर्शन IPL में भी जारी रहा, तो वह सनराइजर्स हैदराबाद को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

यह भी पढ़े: http://IPL 2026 में नया बॉल चेंज नियम क्या है? यहाँ जानिए पूरी डिटेल्स

2. रियान पराग – राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग का बल्ला इस बार चलता है, तो टीम के खिताब जीतने की संभावना काफी बढ़ सकती है। हालांकि, पिछले सीजन उनका प्रदर्शन काफी साधारण रहा था। इन्होंने IPL में अब तक खेले गए 84 मैचों में 26.10 की औसत और 141.85 के स्ट्राइक रेट से 1566 रन बनाए हैं। इस टूर्नामेंट में इनका हाईएस्ट स्कोर 95 रन है।

अब IPL 2026 में रियान पराग पर बल्लेबाजी के साथ-साथ कप्तानी की भी बड़ी जिम्मेदारी होगी। अगर वह इस दबाव को सही तरीके से संभाल लेते हैं, तो राजस्थान रॉयल्स एक बार फिर चैंपियन बन सकती है। 2008 के बाद से टीम एक भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है, लेकिन इस सीजन उम्मीदें काफी ज्यादा हैं।

1. संजू सैमसन – चेन्नई सुपर किंग्स

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले CSK ने एक बड़ा फैसला लेते हुए राजस्थान रॉयल्स से संजू सैमसन को ट्रेड के जरिए अपनी टीम में शामिल कर लिया है। सैमसन ने IPL में अब तक खेले गए 177 मैचों में 30.95 की औसत और 139.05 के स्ट्राइक रेट से 4704 रन बनाए हैं। इस टूर्नामेंट में इनका हाईएस्ट स्कोर 119 रन है।

वहीं, जिस शानदार फॉर्म में फिलहाल संजू सैमसन नजर आ रहे हैं, उसे देखते हुए चेन्नई का छठा खिताब अब ज्यादा दूर नहीं लगता। अगर वह इसी फॉर्म को बरकरार रखते हैं, तो टीम को चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका अदा कर सकते हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में 46 गेंदों में 89 रनों की शानदार पारी खेली थी।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version