Free Fire Name Change trick: Free Fire में अपना निकनेम बदलना काफी आसान है, लेकिन इसके लिए आपको या तो अपने अकाउंट से डायमंड्स खर्च करने होंगे या फिर एक खास आइटम (Name Change Card) की जरूरत पड़ेगी। अगर आप नया नाम रखना चाहते हैं या क्लैन टैग जोड़ना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपको नामे चेज करने का स्टेप बाई स्टेप तरीका बताएँगे।

Free Fire में नाम कैसे बदलें

अपना नाम बदलने के लिए आपके पास 390 डायमंड्स या Name Change Card होना चाहिए। इसके बाद ये इन स्टेप्स को फॉलो करके आप अपना नाम बदल सकते हैं।

1. प्रोफाइल ओपन करें:  गेम ओपन करें और लॉबी के ऊपर-बाएं कोने में अपने प्रोफाइल बैनर पर टैप करें।

2. एडिट ऑप्शन सेक्शन में जाए: अपने निकनेम के पास दिख रहे “Edit” आइकन पर क्लिक करें। फिर “Player Info” बॉक्स में दोबारा एडिट आइकन पर क्लिक करें।

3. नया नाम डालें : “Change Nickname” बॉक्स में अपना नया नाम टाइप करें। ध्यान रखें नाम 12 कैरेक्टर्स तक की नाम रख सकते हैं।

4. कन्फर्म बटन पर क्लिक करे: अगर आपके पास Name Change Card है, तो उसे यूज़ करके फ्री में नाम बदल सकते हैं
अगर कार्ड नहीं है, तो 390 डायमंड्स खर्च करके आप नाम बदल सकते हैं।

Name Change Card कैसे पाएं

  • Dynamic Duo (फ्री तरीका)
    दोस्त के साथ Dynamic Duo बनाएं और Level 3 तक पहुंचें (300 पॉइंट्स)। आपको रिवॉर्ड में Name Change Card मिलेगा।
  • Guild Store (सस्ता तरीका
    Guild में शामिल होकर 39 डायमंड्स + 200 Guild Tokens में कार्ड खरीद सकते हैं यह सबसे आसान और फेमस तरीका है।
  • Store Exchange
    Redeem सेक्शन में कभी-कभी 40 Universal Ring Tokens के बदले कार्ड मिल सकता है।
  • इन-गेम इवेंट्स
    Seasonal events या “Regional Battle” जैसे इवेंट्स में भी Name Change Card रिवॉर्ड के रूप में भी मिल सकता है।

गेमिंग से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version