Saturday, February 14

ODI captain: बीसीसीआई ने टी20 एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। लेकिन इस बीच तभी से ही स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का नाम काफी चर्चा में बना हुआ है। क्यूंकि इस समय सभी क्रिकेट के दिग्गज और फैंस उनको टी20 भारतीय टीम में शामिल नहीं किए जाने पर नाराज दिखाई दे रहे हैं। लेकिन इस बीच अब रिपोर्ट्स के हवाले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस खबर ने सभी को चौंका भी दिया है। वहीं अब बताया जा रहा है कि बीसीसीआई श्रेयस को वनडे फॉर्मेट का कप्तान बनाने जा रही है।

इस वजह से वनडे कप्तान बनेंगे श्रेयस अय्यर :-

इस समय आप सभी के मन में भी यही सवाल उठ रहा होगा कि एशिया कप की टीम से नजरअंदाज किए जाने के बाद अब अचानक बीसीसीआई श्रेयस अय्यर को वनडे फॉर्मेट का कप्तान बनाने के बारे में क्यों सोच रही है।

Shreyas Iyer
Shreyas Iyer

लेकिन इस बीच अब बीसीसीआई के सूत्र ने कहा है कि, “इस मौजूदा समय में काफी ज्यादा क्रिकेट खेला जा रहा है। वहीं इस बीच हर कोई खिलाड़ी इन तीनों फॉर्मेट में लगातार कप्तानी नहीं कर सकता है। तभी तो अब ऐसे में बीसीसीआई उनके कैप्टेंसी स्किल्स और शानदार फॉर्म को देख्नते हुए उनको वनडे फॉर्मेट में कप्तान बनाने की सोच रही है।

एशिया कप 2025 के बाद होगा फैसला :-

इसके अलावा भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा फिलहाल वनडे फॉर्मेट में खेल रहे हैं। जबकि इस फॉर्मेट में वह भारतीय टीम के कप्तान भी हैं। लेकिन अब रिपोर्ट्स की मानें तो अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली जाने वाली वनडे सीरीज दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली के करियर की आखिरी इंटरनेशनल सीरीज भी हो सकती है।

Rohit Sharma
Rohit Sharma

वहीं अब सवाल यह उठता है कि क्या श्रेयस इस ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम की कमान संभालते हुए दिखाई देंगे या फिर उसके बाद इसपर फैसला लिया जाएगा। इसके अलावा एक सूत्र ने बताया है कि एशिया कप 2025 के बाद इसको लेकर मीटिंग हो सकती है। इसमें ही रोहित और विराट दोनों से भविष्य को लेकर चर्चा भी होगी।

शुभमन गिल क्यों नहीं बनने जा रहे है वनडे कप्तान :-

साल 2025 में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम ने खिताबी जीत दर्ज की थी। तब दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा कप्तान और शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया था। तभी तो अब ऐसे में यह सवाल उठना भी बनता है कि शुभमन को वनडे फॉर्मेट में कप्तान के रूप में क्यों नहीं देखा जा रहा है। लेकिन इसको लेकर सूत्र ने बताया कि पहले जरूर सोचा गया था कि उन्हें तीनों फॉर्मेट में कप्तान बनाया जाए।

Shubman Gill
image source via getty images

मगर आज के मौजूदा समय में लगातार टूर्नामेंट को देखते हुए ऐसा संभव नहीं हो पा रहा है। इस बीच एक खिलाड़ी के रूप में तीनों प्रारूप में खेलना और एक कप्तान के रूप में तीनों फॉर्मेट में खेलना अलग बात होती है। इसके आगे उस सूत्र ने यह भी कहा कि अगर आप किसी को कप्तान बनाते हैं तो आप उनसे पूरी उम्मीद करते हैं कि वह लगातार उस फॉर्मेट को खेलता भी रहे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version