Saturday, February 14

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय सेलेक्टर्स ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। इस टूर्नामेंट के लिए चयनकर्ताओं ने 15 सदस्यीय दल चुना है। जिसकी अगुवाई सूर्यकुमार यादव कर रहे होंगे। इस टीम में शिवम दुबे और रिंकू सिंह को भी जगह दी गयी है। हालंकि इन दोनों में से कोई एक खिलाड़ी ही प्लेइंग इलेवन में खेल सकता है।

गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद भारतीय टीम में ऑलराउंडर खिलाड़ियों को तरजीह दी जा रही है। ये दोनों खिलाड़ी प्रमुखता अपनी बल्लेबाजी खासकर पावर हिटिंग के लिए प्रसिद्ध है। तो चलिए जानते हैं कि इन दोनों का अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रदर्शन कैसा रहा है और कौन इनमें से इस टूर्नामेंट में खेलता हुआ दिख सकता है।

रिंकू सिंह का टी20 अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रदर्शन

Rinku Singh
Rinku Singh

रिंकू सिंह टी20 क्रिकेट के काफी शानदार बल्लेबाज माने जाते है। वो अंत के ओवरों में आकर पॉवर हिटिंग करने में माहिर है और कुछ ही पल में दूसरी टीम से मैच छीनने की क्षमता रखते है। उनके साल 2023 के आईपीएल में यश दयाल के खिलाफ लगाए गए 5 छक्के अभी भी सभी की जहेन में ताजा है, जिसके बाद उनको टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिला था। उन्होंने टी20 क्रिकेट में अभी तक तो अच्छा परफॉर्म किया है लेकिन पिछले कुछ समय से उनकी फॉर्म में डिप देखने को मिला है। हालाँकि इसका मुख्य कारण उनको लगातार बल्लेबाजी का मौका न मिलना भी है।

रिंकू सिंह का अगर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में प्रदर्शन देखें, तो उन्होंने 33 मुकाबलों में 42.00 की औसत और 161.06 के स्ट्राइक रेट से 546 रन बनाये है. इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक लगाए है और उनका सर्वेश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 69 रन है।

शिवम दुबे का ऐसा है टी20 इंटरनेशनल में प्रदर्शन

Shivam Dube
Shivam Dube

टीम इंडिया के स्पिन बैशर और सिक्स हिटिंग मशीन के रूप में जाने वाले शिवम दुबे को भले ही टीम में मौका दिया गया है, लेकिन प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए उन्हें रिंकू सिंह से कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। दुबे को साल 2024 में हुए टी20 वर्ल्ड कप में रिंकू सिंह की जगह मौका दिया गया था। वो कप्तान और टीम मैनजमेंट के उस फैसले पर बिल्कुल खरे भी उतरे थे और फाइनल में तेज तर्रार पारी खेलकर टीम को फाइटिंग स्कोर तक ले जाने में मदद की थी।

गौर करने वाली बात ये है कि पिछले कुछ समय में उनको टीम में मौका नहीं दिया जा रहा है और जो गिने चुने मौके मिले है उसमें अच्छा प्रदर्शन किया है. शिवम का अगर टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में प्रदर्शन देखें, तो उनके नाम 35 मैचों में 31.23 की औसत और 140 के स्ट्राइक रेट से 531 रन दर्ज है और इस दौरान वो 4 अर्धशतक लगाने में सफल हुए है।

पिछले दो सालों में दोनों का प्रदर्शन रहा है समान

वहीँ अगर दोनों खिलाड़ियों के हालिया प्रदर्शन की तुलना करें, तो शिवम दुबे ने पिछले दो सालों में 17 मुकाबलों में खेलते हुए 34.45 की औसत और 141.94 के स्ट्राइक रेट से 379 रन बनाये है। जबकि रिंकी सिंह ने इस दौरान खेले 21 मैचों में 31.55 की औसत और 146.39 के स्ट्राइक रेट से 284 रन बनाने में सफल हुए है।

दुबे का औसत पिछले दो सालों में रिंकू से ज्यादा है जबकि रिंकू का स्ट्राइक रेट दुबे के मुकाबले अधिक है। इस साल खेले गए अंतराष्ट्रीय मुकाबलों में रिंकू सिंह छाप छोड़ने में सफल नहीं हुए है और न ही आईपीएल में कुछ ख़ास कर पाए थे, जबकि शिवम ने इस साल दो मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन किया है।

गेंदबाजी करने की वजह से शिवम को मिल सकती है तरजीह

दोनों खिलाड़ियों का दो सालों में प्रदर्शन एक सामान ही रहा है लेकिन शिवम दुबे को ऑलराउंडर होने का फायदा मिल जाता है। क्योंकि वो गेंदबाजी कर लेते है। वो भले ही ऑलराउंडर है लेकिन उनकी गेंदबाजी करने की नौबत कम ही आती है। अगर प्लेइंग इलेवन में बात की जाए, तो शिवम दुबे को थोड़ा एज है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version