Saturday, February 14

T20 Internationals: T20 एशिया कप 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इसमें भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथ में सौंपी गई है। जबकि इस बार भारत की 15 सदस्यीय टीम में स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा भी अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने अभी तक टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में खेलते हुए सभी को प्रभावित किया है। क्यूंकि इस दौरान उन्होंने ऊपरी क्रम पर खेलते हुए कई शानदार पारियां खेली थी। इसके चलते हुए ही भारतीय चयनकर्ताओं ने उनपर भरोसा भी जताया है। आइए नंबर-3 पर खेलते हुए उनके प्रदर्शन पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

नंबर-3 पर शानदार रहा है तिलक का प्रदर्शन :-

Tilak Verma
Tilak Verma

इस बीच अब क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने अभी तक 25 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। वहीं इनमें से उन्होंने 13 मैचों में नंबर तीन पर बल्लेबाजी की है। इस बीच खेलते हुए उन्होंने 55.3 की बल्लेबाजी औसत और 169.73 की स्ट्राइक रेट के साथ 443 रन बनाए हैं। इसके अलावा तीसरे नंबर पर कम से कम 400 टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाला किसी भी बल्लेबाज (पूर्णकालिक देशों से) का उनसे बेहतर औसत नहीं है।

इस पोजीशन पर खेलते हुए लगाए हैं 2 शतक :-

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी-20 इंटरनेशनल मैचों में तीसरे नंबर पर खेलते हुए 4 स्कोर 50+ रन के भी बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने साल 2024 में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ खेली 4 मैचों की सीरीज में भी काफी शानदार प्रदर्शन किया था।

Tilak Verma
Tilak Verma

उस समय उन्होंने तीसरे और चौथे टी-20 इंटरनेशनल मैचों में अपनी टीम के लिए लगातार 2 शतक बनाए थे। इसके अलावा वह संजू सैमसन के बाद लगातार 2 टी-20 इंटरनेशनल शतक लगाने वाले केवल दूसरे भारतीय बल्लेबाज भी बने हैं।

इस फॉर्मेट में लगातार शतक लगाने वाले दूसरे सबसे युवा भारतीय :-

साल 2024 में भारत और दक्षिण अफ्रीका टीम के बीच 4 मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी। तब उन्होंने केवल 22 साल और 5 दिन की उम्र में सेंचुरियन के मैदान पर खेलते हुए शानदार शतक लगाया था। इसके चलते हुए वह अब टी-20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाले दूसरे सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज भी बने थे।

Tilak Verma
Tilak Verma

क्यूंकि इस मामले में सिर्फ यशस्वी जायसवाल (21 वर्ष) उनसे कम उम्र में शतक लगा चुके हैं। इसके अलावा वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज भी बने थे। वहीं उनसे पहले यह कारनामा रोहित शर्मा, सुरेश रैना, सैमसन और सूर्यकुमार यादव ही कर पाए हैं।

तिलक वर्मा का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर :-

साल 2023 में तिलक वर्मा ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने 25 मैचों की 24 पारियों में खेलते हुए 49.93 की शानदार बल्लेबाजी औसत से 749 रन बनाए हैं।

Tilak Verma
Tilak Verma

वहीं इस बीच हमें उनके बल्ले से 2 शतक और 3 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। इसके अलावा उन्होंने अभी तक सबसे ज्यादा टी20 रन भी दक्षिण अफ्रीका की टीम के खिलाफ ही बनाए हैं। उन्होंने अभी तक अफ्रीका की टीम के खिलाफ खेली 6 पारियों में 77.25 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 309 रन बनाए हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version