Saturday, February 14

Test Cricket: क्रिकेट के सबसे लंबे और कठिन फॉर्मेट को टेस्ट क्रिकेट के नाम से जाना जाता है। क्यूंकि इस प्रारूप में खेलते हुए सभी बल्लेबाजों और गेंदबाजों की असली परीक्षा होती है। लेकिन अभी तक इस फॉर्मेट के इतिहास में केवल 2 ही ऐसी पारियां हुई हैं, जिनमें किसी टीम ने 900 रनों का आंकड़ा पार किया है। लेकिन बदलते हुए समय के साथ ही अब टेस्ट में इतने बड़े स्कोर नहीं देखने को मिलते हैं। क्यूंकि इस मौजूदा समय में सभी टीमें केवल चौकों और छक्कों पर ही ज्यादा निर्भर रहती हैं। इस बीच आइए उन टीमों के बारे में भी जान लेते हैं, जिन्होंने एक पारी में चौकों और छक्कों की मदद से 400 से अधिक रन बनाए थे।

1. श्रीलंका क्रिकेट टीम :-

साल 1997 में भारतीय क्रिकेट टीम ने कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए अपनी पारी को 8 विकेट के नुकसान पर 537 रन बनाकर घोषित कर दिया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में श्रीलंका की टीम ने अपने दिग्गज बल्लेबाज सनथ जयसूर्या के तिहरे शतक (340) और रोशन महानामा के दोहरे शतक (225) के चलते हुए इस मैच को ड्रा करा दिया था।

Sri Lanka Cricket Team
Sri Lanka Cricket Team

तब श्रीलंका की टीम ने अपनी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 952 रन बनाए थे। वहीं अपनी इस पारी में श्रीलंका की टीम ने 109 चौके और 2 छक्कों की मदद से 448 रन बनाए थे। जबकि इस मैच में जयसूर्या ने अकेले ही 36 चौके और 2 छक्के लगा दिए थे।

2. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम :-

साल 2003 में वाका में ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच टेस्ट मैच खेला गया था। इस मैच में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने 6 विकेट के नुकसान पर 735 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया था।

Australia cricket team
Australia cricket team

वहीं इस मैच में तब ऑस्ट्रेलिया की टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडेन ने 38 चौकों और 11 छक्कों की मदद से 380 रन की शानदार पारी खेली थी। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तब अपनी पारी में 83 चौकों और 17 छक्कों की मदद से 434 रन बनाए थे। इसके चलते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने तब यह मैच पारी और 175 रन से जीत भी लिया था।

3. पाकिस्तान क्रिकेट टीम:-

साल 2002 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच लाहौर में टेस्ट मैच खेला गया था। इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने कीवी टीम को पारी और 324 रन से हराया था। वहीं उस समय इस मैच में पाकिस्तानी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 643 रन बनाए थे।

Pakistan cricket team
image source via getty images

जबकि इस मैच में उनकी तरफ से इंजमाम उल हक के बल्ले से शानदार तिहरा शतक (329) भी आया था। इसके अलावा तब मेजबान टीम ने 83 चौके और 15 छक्कों की मदद से 422 रन भी बनाए थे। जबकि इन रनों के जवाब में कीवी टीम की पहली पारी 73 रन और दूसरी पारी 246 रन पर सिमट गई थी।

4. भारत क्रिकेट टीम:-

साल 2004 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में टेस्ट मैच खेला गया था। लेकिन उस समय यह सिडनी टेस्ट ड्रा रहा था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने 7 विकेट के नुकसान पर 705 रन बनाकर घोषित कर दी थी।

indian cricket team
image source via getty images

वहीं भारतीय टीम ने अपनी इस पारी में 101 चौकों और 1 छक्के की मदद से 410 रन रन बनाए थे। इसके अलावा भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 33 चौकों की मदद से तब नाबाद रहते हुए 241 रन बनाए थे। जबकि उनके अलावा अन्य बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने भी 30 चौकों की मदद से 178 रन की शानदार पारी खेली थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version