Saturday, February 14

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज शनिवार, 14 फरवरी को 24 वां मैच न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच मैच खेला जाएगा। इसके अलावा अभी तक इस टूर्नामेंट में ये दोनों टीम अपना एक भी मैच नहीं हारी है।

इस समय अंक तालिका में यह दोनों टीमें 4 अंकों के साथ पहले दोनों स्थानों पर मौजूद हैं। लेकिन आज के इस मैच में भी दोनों टीमों के बीच हमें एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है। वहीं आज यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

दक्षिण अफ्रीका टीम का पलड़ा रहा है भारी :-

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच अभी तक इस फॉर्मेट में कुल 17 मैच खेले गए हैं। इनमें खेलते हुए साउथ अफ्रीका की टीम को 11 मैच में जीत मिली है।

South Africa Cricket Team
South Africa Cricket Team

जबकि इस दौरान कीवी टीम को केवल 6 मैचों में ही जीत मिली है। लेकिन इन दोनों के बीच खेले गए पिछले तीन मैचों में कीवी टीम को ही जीत मिली है। तभी तो आज के इस मैच में हमें इन दोनों के बीच एक हाई वोल्टेज मैच खेलने को मिलेगा।

आज ऐसी हो सकती है दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग 11 :-

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम को अपने पिछले मैच में अफगानिस्तान की टीम के खिलाफ सुपर ओवर में जीत मिली थी। तब इन दोनों के बीच एक कड़ा मैच खेला गया था। वहीं आज के इस मैच में भी यह टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।

South Africa cricket team
South Africa cricket team

दक्षिण अफ्रीका की संभावित एकादश : एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, और लुंगी एनगिडी।

आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है न्यूजीलैंड की टीम :-

इस टूर्नामेंट के अपने पिछले मैच में न्यूजीलैंड की टीम को UAE की टीम के खिलाफ 10 विकेट से धमाकेदार जीत मिली थी। तब उस मैच में कीवी टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों शानदार रही थी। वहीं आज के अपने इस मैच यह कीवी टीम अपनी उसी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।

New Zealand cricket team
New Zealand cricket team

न्यूजीलैंड की संभावित एकादश : फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।

ऐसी रहेगी आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट :-

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में काली और लाल मिट्टी की अलग-अलग पिचें बनाई गईं हैं। इसके चलते हुए यहां पर लाल मिट्टी की पिचें काली मिट्टी की तुलना में तेज गेंदबाजों को अधिक मदद प्रदान करती हैं। इस पिच पर खेलते हुए बल्लेबाजों को आमतौर पर रन बनाना आसान रहता है।

Narendra Modi Stadium Pitch Report
Narendra Modi Stadium Pitch Report

लेकिन मैच के शुरुआती कुछ ओवर यहां चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। जबकि दूसरी तरफ काली मिट्‌टी की पिच पर उछाल सामान्य रहता है। लेकिन यहां पर स्पिनरों को ज्यादा मदद मिलती है। इस बीच अब विश्व कप को देखते हुए यहां रनों से भरी हुई पिच पर मैच खेला जा सकता है।

कैसा रहेगा आज अहमदाबाद का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज 14 फरवरी को अहमदाबाद का मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है। इसके चलते हुए आज यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 17 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने मिल सकता है।

कब और कहां देखें यह मैच :-

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच आज यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version