ISL 2026: इंडियन सुपर लीग 2026 सीजन की शुरुआत आखिरकार आज से शुरू हो रही है। लेकिन इससे पहले इसको लेकर कई महीनों से उथल-पुथल चल रही थी। इसके अलावा आज इस लीग का 12वां संस्करण शुरू होने जा रहा है। इसमें आज से 14 टीमों के के बीच मैचों की शुरुआत होने जा रही है। इस बार इसमें इंटर काशी एफसी की टीम को भी शामिल किया गया है।

आज से शुरू होगा आईएसएल 2026 का सत्र :-

कई महीनों की अनिश्चितता, प्रशासनिक फेरबदल और काफी अटकलों के बाद आज आखिरकार इंडियन सुपर लीग का सत्र लंबे इंतजार के बाद एक नए छोटे प्रारूप में शुरू होने जा रहा है। वहीं इस चरण में लगभग चार महीने की देरी हुई थी। लेकिन इसको अब 14 टीमों के साथ एक छोटे प्रारूप में खेला जाने वाला है।

Indian Super League match
Indian Super League match

इसके अलावा इस बार फुटबॉल कैलेंडर में कम समय बचा होने के कारण अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने दूसरे चरण और पारंपरिक प्लेऑफ चरण को अब एक राउंड-रॉबिन प्रारूप को चुना है। इस बीच भारत के खेल मंत्रालय के मार्गदर्शन में इसके खेलने के लिए पूरा समाधान निकल गया है। लेकिन फिर भी इसमें नुकसान साफ ​​दिखाई दे रहा है।

शीर्ष पर रहने वाली टीम बनेगी चैंपियन :-

इसके अलावा हर टीम तीन महीने की लीग में 13 मैच खेलेगी और अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम चैंपियन बन जाएगी। इस बीच मौजूदा चैंपियन और कोलकाता की बड़ी टीम मोहन बागान सुपर जायंट आज शनिवार को शाम पांच बजे साल्ट लेक स्टेडियम में केरला ब्लास्टर्स एफसी के साथ शुरुआती मैच में अपने घरेलू मैदान पर सत्र की शुरुआत करने वाली है।

Indian Super League match
Indian Super League match

इसके अलावा दूसरी तरफ आज शाम को ही नई प्रेमोट हुई फुटबॉल टीम इंटर काशी का मुकाबला सुपर कप चैंपियन एफसी गोवा से शाम 7.30 बजे होने वाला है। जबकि इस बार सत्र में कोई दूसरा मौका नहीं होगा, और न ही कोई नॉकआउट मैच होगा। बल्कि इस बार केवल 91 मैच खेले जाएंगे जिसके चलते हुए इस बार केवल निरंतरता ही चैंपियन टीम का फैसला करेगी।

मूल्य में गिरावट :

Indian Super League trophy
Indian Super League trophy

इस बार मीडिया अधिकारों की कीमतों में भारी गिरावट आई है। प्रति मैच का मूल्य 1.69 करोड़ रुपये से घटकर 9.5 लाख रुपये हो गया है। फैनकोड ने 8.62 करोड़ रुपये में स्ट्रीमिंग अधिकार हासिल किए हैं, जबकि कैलिडोस्कोप सर्विसेज उत्पादन का काम संभाल रही है।

पुरस्कार राशि में भारी कटौती :

इस बार पुरस्कार राशि 15.5 करोड़ रुपये से घटकर लगभग 5 करोड़ रुपये रह गई है। शील्ड के विजेताओं को 3.5 करोड़ रुपये और उपविजेताओं को 1.5 करोड़ रुपये मिल सकते हैं।

वेतन में कटौती :

इस बार प्रतिस्पर्धी फुटबॉल के बिना कई महीनों के बाद एफसी गोवा और बेंगलुरु एफसी जैसे क्लबों ने वेतन में कटौती लागू की है।

आईएसएल 2026 में खेलने वाली टीमें :-

बेंगलुरु एफसी, चेन्नईयिन एफसी, एससी दिल्ली, ईस्ट बंगाल एफसी, एफसी गोवा, इंटर काशी एफसी, जमशेदपुर एफसी, केरल ब्लास्टर्स एफसी, मोहम्मडन एससी, मोहन बागान सुपर जायंट, मुंबई सिटी एफसी, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी, ओडिशा एफसी और पंजाब एफसी।

आईएसएल 2026 कहां देखें :-

इन सभी मैचों का सीधा प्रसारण फैनकोड पर किया जाएगा। सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क द्वारा भी मैचों का प्रसारण किए जाने की संभावना है, हालांकि इसकी पुष्टि अभी बाकी है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version