T20 Asia Cup 2025 : क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को टी-20 क्रिकेट के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा एशिया कप के टी-20 फॉर्मेट में भी भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिला है। इस दौरान खेलते हुए भारत के कई दिग्गज बल्लेबाजों ने अपने बल्ले से ऐसा कमाल किया था कि विपक्षी टीमों को मैच जीतना काफी मुश्किल हो गया था। इस बीच किसी दिग्गज ने तूफानी अर्धशतक लगाए हैं तो किसी ने अपनी धैर्यपूर्ण पारी से भारतीय टीम को मुश्किल हालातों से निकाला था। चलिए ऐसे में इस टूर्नामेंट के आगामी संस्करण से पहले भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. विराट कोहली :-

इस सूचि में पहले पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम आता है। लेकिन इस मौजूदा समय में विराट कोहली ने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। साल 2016 में उन्होंने एशिया कप में अपना पहला मैच खेला था। जबकि आखिरी बार वह साल 2022 में खेलते हुए दिखाई दिए थे। इस दौरान उन्होंने केवल 10 मैच खेले हैं।

Virat Kohli
Virat Kohli

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 9 पारियों में 85.80 की शानदार बल्लेबाजी औसत और 132 की स्ट्राइक रेट से 429 रन बनाए थे। वहीं इस बीच उनके बल्ले से 1 शतक और 3 अर्धशतक भी निकला था। इस दौरान खेलते हुए उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 122 रन रहा था। जबकि इस बीच खेलते हुए वह 4 बार नाबाद भी लौटे थे।

2. रोहित शर्मा :-

इस सूची में दूसरे स्थान टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम आता है। साल 2016 में ही उन्होंने भी इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेला था। जबकि आखिरी बार वह साल 2022 में ही टी-20 एशिया कप में खेलते दिखाई दिए थे।

Rohit Sharma
Rohit Sharma

इस दौरान उन्होंने केवल 9 मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 9 पारियों में 30.11 की बल्लेबाजी औसत और 141.14 की स्ट्राइक रेट से 271 रन बनाए थे। जबकि इस बीच हमें उनके बल्ले से 2 अर्धशतक भी देखने को मिले थे। वहीं इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 83 रन का रहा था।

3. सूर्युकमार यादव :-

इस सूची में तीसरे स्थान पर टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम आता है। साल 2022 में उन्होंने एशिया कप टी 20 टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने इस टूर्नामेंट में कुल 5 मैच खेले हैं।

Suryakumar Yadav
Suryakumar Yadav

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 5 पारियों में 34.75 की बल्लेबाजी औसत और 163.52 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 139 रन बनाए हैं। वहीं इस बीच उनके बल्ले से 1 अर्धशतक भी आया है। जबकि इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद रहते हुए 68 रन का रहा है।

4. केएल राहुल :-

इस सूची में चौथे स्थान पर भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल का नाम आता है। उन्होंने भी साल 2022 में ही टी-20 एशिया कप का एकमात्र टूर्नामेंट खेला था। इस स्टार खिलाडी ने अभी तक कुल 5 मैच खेले हैं।

KL Rahul
KL Rahul/Getty Images

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 5 पारियों में 26.40 की बल्लेबाजी औसत और 122.22 की स्ट्राइक रेट के साथ 132 रन बनाए थे। वहीं इस बीच उनके बल्ले से 1 अर्धशतक भी आया था। जबकि इस टूर्नामेंट में उनका सर्वोच्च स्कोर 62 रन का रहा था। वहीं इस समय आगामी एशिया कप 2025 में यह खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version