Thursday, June 18

ICC ODI Rankings: दक्षिण अफ्रीका के स्टार स्पिनर केशव महाराज अब आईसीसी की जारी ताजा वनडे रैंकिंग में नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं। इस समय ICC ने ताजा वनडे रैंकिंग जारी की है। इसमें अफ्रीकी स्पिन गेंदबाज केशव महाराज दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं। अभी हाल ही में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में केशव महाराज ने 5 विकेट लिए थे।

नंबर-1 गेंदबाज बने केशव महाराज :-

इस बार दक्षिण अफ्रीका के स्टार स्पिन गेंदबाज केशव महाराज ने आईसीसी वनडे बॉलिंग रैकिंग में 2 स्थान की छलांग लगाते हुए पहला स्थान हासिल किया है। इसके बाद अब उनके 687 रेटिंग अंक हो गए हैं।

Keshav Maharaj
Keshav Maharaj

क्यूंकि अभी हाल ही में समाप्त हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में केशव महाराज ने अपने 10 ओवर के स्पेल में केवल 33 रन देकर 5 विकेट लिए थे। उनके इस शानदार प्रदर्शन के चलते हुए ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 198 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी। इस पहले मैच में साउथ अफ्रीका की टीम को 98 रनों से जीत मिली थी।

कुलदीप यादव को हुआ नुकसान :-

साउथ अफ्रीका के स्टार स्पिन गेंदबाज केशव महाराज के नंबर-1 गेंदबाज बनने पर अब 2 अन्य गेंदबाजों को ICC ODI Rankings में नुकसान हुआ है। इसमें श्रीलंका के स्टार स्पिन गेंदबाज महीशा तीक्ष्णा जो पहले नंबर पर थे, वह अब दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस जारी ताजा रैंकिंग के बाद तीक्ष्णा के 671 रेटिंग अंक हो गए हैं।

Kuldeep Yadav
Kuldeep Yadav

उनके अलावा भारतीय स्टार स्पिनर कुलदीप यादव जो पहले दूसरे नंबर पर थे, वो अब तीसरे नंबर पर चले गए हैं। वहीं अब ताजा रैंकिंग में उनके 650 रेटिंग अंक हैं। इसके अलावा टॉप-10 में और कोई बदलाव नहीं हुआ है। जबकि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को भी एक स्थान का नुकसान हुआ है। इसके चलते वह अब 12वें स्थान पर खिसक गए हैं।

बुमराह, शमी और सिराज को हुआ फायदा :-

इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह ने काफी लंबे समय से कोई भी वनडे मैच नहीं खेला है। लेकिन फिर भी इस बीच इन दोनों भारतीय गेंदबाजों को अब 1-1 स्थान का फायदा हुआ है।

mohammad shami
mohammad shami

इसके चलते हुए अब ताजा वनडे रैंकिंग में शमी 13वें और बुमराह 14वें नंबर पर आ गए हैं। जबकि भारतीय टीम के अन्य तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी एक पायदान का फायदा हुआ है और अब वह 15वें नंबर पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी 2 स्थान नीचे खिसक गए हैं। उनकी वजह से ही इन तीनों भारतीय गेंदबाजों को फायदा मिला है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version