Thursday, February 26

WI VS SA: इस साल 1 जून से वेस्‍टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का आयोजन होने जा रहा है। वहीँ अब इस मुख्य टूर्नामेंट से पहले अब वेस्टइंडीज की टीम अपनी फुल फॉर्म में नजर आ रही है। अब इस मेगा टूर्नामेंट से पहले साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम की कमान ब्रेंडन किंग को सौंपी गई है।

तभी तो अब ब्रेंडन किंग की कप्तानी वाली इस युवा टीम ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में 3-0 से क्‍लीन स्‍वीप किया। रविवार को किंग्स्टन में खेले गए तीसरे टी 20 मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकशान पर कुल 163 रन बनाये। इसके जवाब में इस युवा वेस्टइंडीज की टीम ने इस लक्ष्य लो केवल 13.5 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल कर लिया।

अब इस बड़े और मेगा टूर्नामेंट से पहले वेस्टइंडीज के लिए अच्छी खबर ये है कि पूरी की पूरी वेस्टइंडीज की टीम अब अपने फुल फॉर्म में आ गई है। इससे पहले वेस्टइंडीज की टीम ने पहले और दूसरे टी 20 मैच को क्रमश: 28 रन और 16 रन से जीत लिया था। वहीँ अब इस मैच में इस 164 रनों के लक्ष्य को बनाने में वेस्टइंडीज की टीम को थोड़ी भी परेशानी नहीं हुई।

इस मैच में वेस्टइंडीज की तरफ से जॉनसन चार्ल्‍स ने 69 रन और कप्‍तान ब्रेंडन किंग ने 44 रन बनाये। इन दोनों ही खिलाडियों ने केवल 40 गेंद पर 92 रन की साझेदारी की और मैच को अफ्रीका की पहुँच से अपनी तरफ खींच लिया। इस मैच में जॉनसन चार्ल्‍स ने 26 गेंदों में 9 चौके और पांच छक्‍के की मदद से 69 रन बनाये। जबकि ब्रैंडन किंग ने 28 गेंदों में दो चौके और चार छक्‍के की मदद से 44 रन बनाए।

इस मैच में अफ्रीकी गेंदबाज पीटर ने चार्ल्‍स को आउट करके इस साझेदारी को तोडा। इसके बाद किंग ने काइल मेयर्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 38 रन जोड़े। कोएत्‍जे ने किंग को विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद मेयर्स और एलिक अथानाजे ने वेस्टइंडीज की टीम को जीता कर ही दम लिया।

इस मैच में साउथ अफ्रीका की तरफ से गेराल्‍ड कोएत्‍जे और एनकायोमजी पीटर ने एक – एक वेस्टइंडीज के बल्लेबाज को आउट किया। वहीँ इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफ्रीका की टीम की शुरुवात अच्छी नहीं रही। तभी तो इस मैच में अफ्रीका की टीम ने 50 रन के स्‍कोर पर ही अपने चार विकेट गंवा दिए थे। इस मैच में अफ्रीका की तरफ से क्विंटन डी कॉक 19 , रीजा हेंड्रिक्‍स ने 6 , रेयान रिकलटन ने 18 और मैथ्‍यू ब्रीट्ज्‍के ने 5 रन ही बनाये।

वहीँ इस मैच में अफ्रीकी कप्तान रासी वान डर डुसैन ने 51 और वियान मुल्‍डर ने 36 रन बनाके पांचवें विकेट के लिए दोनों ने 77 रन की साझेदारी निभाई। और अपनी टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाया। इस मैच में ओबेड मैकॉय ने मुल्‍डर को आउट करके सी साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद ही ओबेड मैकॉय ने रासी वान डर डुसैन को आउट किया।

तभी तो इस तरह से पूरी की पूरी अफ्रीकी टीम ने अपने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकशान पर टोटल 163 रन बनाये। इस मैच में वेस्टइंडीज की तरफ से ओबेड मैकॉय ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीँ इसके अलावा इस मैच में शमार जोसेफ और गुडाकेश मोती को भी दो-दो विकेट मिले।

ये भी पढ़ें: Cristiano Ronaldo: जब रोनाल्डो के सामने लगे मेसी-मेसी के नारे…

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version