Asia Cup 2023: इस साल होने वाले एशिया कप को लेकर अब खतरे के बादल और ज्यादा गहरे होते हुए दिखाई दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल के सितंबर महीने में होने वाले एशिया कप से पाकिस्तान भाग नहीं ले सकता। इसके पीछे की वजह पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख नजम सेठी के द्वारा एशियाई क्रिकेट परिषद को दिए गए हाइब्रिड मॉडल का खारिज होना है। ऐसे में अब माना जा रहा है कि पाकिस्तान की टीम इस साल के एशिया कप से बाहर हो सकता है।
ब्रॉडकास्टर्स की है सबसे बड़ी दिक्कत
इसके बाद सबसे बड़ा सवाल ये उठ कर सामने आ रहा है कि यदि पाकिस्तान की टीम एशिया कप में भाग नहीं लेती है तो ऐसे में क्या इसके आयोजन का हो पाना संभव है? अब ऐसे में माना जा रहा है कि यदि पाकिस्तान की टीम एशिया कप में हिस्सा नहीं लेती है तो इस टूर्नामेंट के ब्रॉडकास्टर्स को अच्छा-खासा नुकसान हो सकता है, क्योंकि एशिया कप में सबसे बड़ा मुकाबला भारत-पाकिस्तान का ही होता है। इन दोनों ही टीमों पर दुनियाभर की नजरें होती हैं। ऐसे में ब्रॉडकास्टर्स को भी ऐड के दोगुने पैसे मिल जाते हैं। इन सब के बाद जाहिर तौर पर जब ये दोनों ही टीमें एक दूसरे के खिलाफ नहीं खेलती हैं तो ब्रॉडकास्टर इस टूर्नामेंट से हाथ भी खींच सकते हैं।

यदि पाकिस्तान के ना खेलने पर उपर बताई गई स्थिति उत्पन्न होती हो तो ऐसे में खबरें आ रही है कि बीसीसीआई चार देशों की वनडे सीरीज का आयोजन कर सकती है। इस दौरान बांग्लादेश, अफगानिस्तान, श्रीलंका और भारत एक दूसरे के खिलाफ 50 ओवर का टूर्नामेंट खेलेंगी।






