IND vs SA 1st T20: भारत और साउथ अफ्रीका की टीम के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज मंगलवार 9 दिसंबर से होने जा रहा है। अभी हाल ही में टेस्ट सीरीज हारने के बाद भारतीय टीम ने वनडे सीरीज को जीता था। वहीं अब सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम टी20 सीरीज को भी अपने नाम करना चाहेगी। लेकिन इस भारतीय टीम के लिए दक्षिण अफ्रीका को इस सबसे छोटे फॉर्मेट में हराना आसान नहीं होगा। इसके अलावा पिच और टॉस दोनों ही इस सीरीज में काफी बड़ा रोल होने वाला है। आइए जानते हैं कि कटक की पिच रिपोर्ट कैसी है और यहां गेंदबाज या बल्लेबाज किसे फायदा मिलने वाला है।
कैसी रहेगी कटक की पिच :-
भारत और साउथ अफ्रीका की टीम के बीच पहली टी20 मैच कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाने वाला है। वहीं हम गर इस मैदान की पिच की बात करें तो यहां की पिच बल्लेबाजों को ज्यादा मदद करती है। लेकिन फिर भी इस पिच पर स्पिन गेंदबाजों के लिए भी मदद है। क्यूंकि इस मैदान पर उछाल और गति दोनों ही है।

इसके चलते हुए यहां पर गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है और बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान हो जाता है। जबकि इस मैदान की पिच काली मिट्टी की बनी हुई है। इसके चलते हुए यह काफी धीमी भी हो जाती है। वहीं इस मैदान पर औसतन स्कोर 160 से 180 रन का रहता है।
टॉस रहेगा काफी महत्वपूर्ण :-

इसके अलावा इस टी 20 सीरीज में टॉस की काफी बड़ी भूमिका रहने वाली है। क्यूंकि भारत में ये सभी मैच शाम 7 बजे से खेले जाएंगे। इसके चलते हुए यहां पर दोनों ही पारियों में हमें ओस देखने को मिल सकती है। इसके अलावा यहां पर दूसरी पारी में ओस ज्यादा देखने को मिल सकती हैं। इसके चलते हुए यहां पर रन चेज करना काफी आसान हो जाता है।
कैसा रहने वाला है कटक का मौसम :-
भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम के बीच खेले जाने वाले पहले टी 20 मैच के दौरान कटक में मौसम काफी ठंडा रहने वाला है। एक रिपोर्ट्स के अनुसार यहां पर 9 सितंबर को बारिश की संभावना 10 प्रतिशत है। इसके अलावा इस दिन नमी भी 48 प्रतिशत रहने वाली है। जबकि 9 सितंबर को यहां पर तापमान 12 से 15 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
दोनों टीमों का फुल स्क्वाड :-
भारत :- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, संजू सैमसन, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा और वाशिंगटन सुंदर.
साउथ अफ्रीका :- एडन माक्ररम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जेनसन, केशव महाराज, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, लुथो सिपामला और ट्रिस्टन स्टब्स.
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







