Thursday, February 26

नेपाल में सोशल मीडिया पर भ्रामक ख़बर फैलने के बाद यहाँ की सरकार ने सोशल मीडिया को बैन करने का फैसला लिया था। जिसके बाद यहाँ पर GEN-Z आंदोलन का सियासी संकट खड़ा हो गया है और इस देश में उठा-पटक मची हुई है। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली अपने पद से इस्तीफ़ा दे चुके हैं। अब इस साल नवंबर में होने वाले पहले महिला टी20 ब्लाइंड क्रिकेट विश्व कप के लिए काठमांडू को न्यूट्रल ग्राउंड के रूप में हटा दिया गया है और पाकिस्तान के मैचों की मेज़बानी के लिए एक वैकल्पिक स्थल पर विचार किया जा रहा हैं ।

नेपाल के काठमांडू में खेले जाने थे पाकिस्तान के मुक़ाबले

महिला टी20 ब्लाइंड वर्ल्ड कप का आयोजन नई दिल्ली और बेंगलुरु में किया जाना है। लेकिन पाकिस्तान के मैचों के लिए काठमांडू को वेन्यू चुना गया था। भारतीय नेत्रहीन क्रिकेट संघ ने बयान में कहा कि काठमांडू को मूल रूप से तीसरे मेज़बान शहर के रूप में चुना गया था जहाँ पाकिस्तान के मैच आयोजित होने थे, लेकिन नेपाल में वर्तमान चल रहे इस प्रोटेस्ट को देखते हुए दूसरे वेन्यू पर विचार किया जा रहा है।

टूर्नामेंट खेलने भारत नहीं आएगी पाकिस्तानी टीम

पहलगाम आतंकी हमले में बहुत से निर्दोष लोगों के मारे जाने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफ़ी बढ़ गया है। इसके बाद भारत सरकार ने भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तानी खिलाड़ियों से द्विपक्षीय मैच खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भी वहाँ की सरकार ने भारत में जाकर खेलने की अनुमति नहीं दी।

11 नवंबर से शुरू होगा महिला टी20 ब्लाइंड वर्ल्ड कप

महिला टी20 ब्लाइंड वर्ल्ड कप 11 से 25 नवंबर तक खेला जाना है। इसमें कुल 7 टीमें भाग लेंगी — ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका और अमेरिका। विश्व कप में 21 लीग मैच, दो सेमीफ़ाइनल और एक फ़ाइनल मैच होगा। इस टूर्नामेंट के लिए भारत ने महिला स्क्वाड की घोषणा कर दी है। कप्तानी की ज़िम्मेदारी दीपिका टीसी और उपकप्तान गंगा एस कदम को मिली है।

बी1 कैटेगरी – सिमू दास, पी. करुणा कुमारी, अनु कुमारी, जमुना रानी टुडू और काव्या वी

बी2 कैटेगरी – अनेखा देवी, बसंती हंस, सिमरनजीत कौर, सुनीता सराठे और पार्वती मारंडी

बी3 कैटेगरी – दीपिका टीसी (कप्तान), फूला सोरेन, गंगा एस कदम, काव्या एनआर, सुषमा पटेल और दुर्गा येवले

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version