Thursday, February 19

महिला वर्ल्ड कप को शुरू होने में अब सिर्फ कुछ दिनों का समय शेष रह गया है। लेकिन उसके पहले ही अब इस टूर्नामेंट के शेड्यूल में बड़ा फेरबदल किया गया है। इस टूर्नामेंट की मेजबानी इंडिया और श्रीलंका कर रही है। बैंगलोर में होने वाले मुकाबलों को अब नवी मुंबई में शिफ्ट कर दिया है। वर्ल्ड कप की तारीखों में बदलाव किया गया है। तो चलिए जानते हैं कि किन मुकाबलों की तारीखें बदली गयी है और वो मुकाबले अब कहाँ होंगे।

इन मुकाबलों की बदली गयी तारीखें

Team India
Team India

भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला 30 सितम्बर को बैंगलोर में होना था लेकिन अब इसे गुवाहटी शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 3 अक्टूबर को बैंगलोर में होने वाले मुकाबले का भी वेन्यू चेंज कर दिया गया है और अब ये मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम जायेगा।

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच मुकाबला 20 अक्टूबर को कोलोंबो में खेला जाना था लेकिन अब ये मैच नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जायेगा। इसके अलावा भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच मुकाबला 23 अक्टूबर को बैंगलोर में खेला जाना था लेकिन अब ये मैच भी नवी मुंबई में खेला जायेगा। जबकि भारत बनाम बांग्लादेश के बीच 26 अक्टूबर में बैंगलोर में होने वाला मुकाबला भी अब नवी मुंबई में खेला जायेगा।

फाइनल भी होगा शिफ्ट

महिला वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले का वेन्यू भी अब बदल सकता है। पहले ये मुकाबला बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी ग्राउंड में खेला जाना था। लेकिन अब ये मैच नवी मुंबई या फिर श्रीलंका के कोलोंबो में कराया जा सकता है।

बैंगलोर में हुई भगदड़ की वजह से बदला गया शेड्यूल

महिला वर्ल्ड कप के मैच पहले बैंगलोर में ही होने थे। लेकिन आईपीएल 2025 का ख़िताब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जीता था। 18 सालों के लम्बे इंतज़ार के बाद आरसीबी ने ये ट्रॉफी अपने नाम की थी। जिसके बाद फ्रैंचाइज़ी और खिलाड़ियों ने अपने होम ग्राउंड में जश्न मानाने के निर्णय लिया था। खिलाड़ियों और फ्रैंचाइज़ी के आवाहन पर ग्राउंड के बाहर लाखों की संख्या में फैंस उमड़ गए ताकि वो अपने पसंदीदा खिलाड़ी को देख सकें।

हालाँकि स्टेडियम के आस-पास न तो सुरक्षा के पुख्ता इंतेज़ाम थे और न ही मैदान के अंदर जाने की पूरी जानकारी। जिसके चलते भीड़ इक्कठा हो गयी और भगदड़ मच गयी। इस भगदड़ में 10 से ज्यादा लोगों की जान चली गयी और बहुत से लोग घायल हो गए।

कर्नाटक सरकार ने इस घटना के बाद एक जांच कमेटी बनाई थी जिसने इस मैदान को बड़े इवेंट्स के लिए असुरक्षित घोषित कर दिया था। जिसके बाद, आईसीसी ने महिला वर्ल्ड कप के मैच का वेन्यू बदलने का फैसला लिया है।

वेन्यू बदलने पर जय शाह ने कही ये बात

आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने वीनस बदलने पर कहा कि “नवी मुंबई हाल के सालों में महिला क्रिकेट का एक घर बनकर उभरा है। अंतर्राष्ट्रीय मैच और वुमेंस प्रीमियर लीग के दौरान इस मैदान पर जो समर्थन मिला है, वह प्लेयर्स का उत्साह बढ़ाता है। मुझे यकीन है कि, यही ऊर्जा महिला वर्ल्ड कप के बड़े मैचों को परिभाषित करेगी, जो 12 साल बाद भारत लौट रहा है।

हरमनप्रीत कौर संभालेंगी टीम इंडिया की कमान

भारतीय टीम ने घर में होने वाले महिला वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। इस बार टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर संभाल रही होगी। उन्होंने पहले ही बता दिया है कि ये उनका आखिरी वर्ल्ड कप है और इसके बाद वो संन्यास ले लेंगी। ख़िताब जीतने के लिए टीम पूरी कोशिश कर रही है और इसके लिए टीम में कुछ खिलाड़ियों की वापसी भी हुई है।

भारतीय तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर भी लम्बे इंजरी ब्रेक के बाद वापस आ रही है। उनको श्रीलंका के खिलाफ ट्राई सीरीज के दौरान चोट लग गयी थी जिसके बाद से वो टीम से बाहर चल रही थी। लेकिन, अब पूरी तरह से फिट होने के बाद उनकी वापसी से टीम को बूस्ट मिलेगा। क्योंकि अभी भी भारतीय दल में ऐसा गेंदबाज नहीं है जो उनकी कमी को पूरा कर सकें।

विश्व कप के लिए भारतीय टीम:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, यास्तिका भाटिया, रेणुका सिंह ठाकुर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, राधा यादव, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़।

रिजर्व खिलाड़ी: तेजल हसब्निस, प्रेमा रावत, प्रिया मिश्रा, उमा छेत्री, मिन्नू मणि, सयाली सतघरे

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version