T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज गुरुवार, 19 फरवरी को 39 वां मैच अफगानिस्तान क्रिकेट टीम और कनाडा क्रिकेट टीम के बीच मैच खेला जाएगा। वहीं इन दोनों के बीच यह मैच आज चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है। इसके अलावा अभी तक इस टूर्नामेंट में इन दोनों ही टीमों ने कुल 3-3 मैच खेले हैं।
इनमें से अफगानिस्तान की टीम को एक मैच में जीत मिली है। जबकि कनाडा की टीम को अपने तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन आज के इस मैच को जीतकर यह टीम जीत के साथ अपने विश्व कप अभियान को समाप्त करना चाहेगी।
अभी तक अफगानिस्तान का पलड़ा रहा है भारी :-

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम और कनाडा क्रिकेट टीम के बीच अभी तक कुल 2 टी-20 मैच खेले गए हैं। इस बीच अफगानिस्तान की टीम का पलड़ा कनाडा पर भारी रहा है। क्यूंकि इन दोनों ही मैचों में अफगानी टीम को जीत मिली है। लेकिन आज के इस मैच में कनाडा की टीम अफगानी टीम को कड़ी टक्कर देने के इरादे से मैदान में उतरने वाली है।
आज इस तरह की हो सकती है अफगानिस्तान की टीम :-
अपने पिछले मैच में अफगानिस्तान की टीम को UAE की टीम के खिलाफ शानदार जीत मिली थी। तब उस मैच में अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर अज़मतुल्लाह उमरज़ई ने गेंद और बल्ले दोनों से काफी शानदार प्रदर्शन किया था। तभी तो आज के इस मैच में भी वह अपने उसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे।

अफगानिस्तान की संभावित एकादश :- रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नैब, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, जियाउर रहमान शरीफी, और फजलहक फारूकी।
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है कनाडा की टीम :-
अपने पिछले मैच में कनाडा की टीम को न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन उस मैच में कनाडा टीम की तरफ से युवा बल्लेबाज युवराज सामरा ने शानदार शतकीय पारी खेली थी। तब उनकी यह पारी विश्व कप में कनाडा की तरफ से पहली शतकीय पारी भी थी। आज के मैच से उनसे एक बार फिर कनाडा की टीम को बड़ी उम्मीद रहगी।

कनाडा की संभावित एकादश : युवराज सामरा, दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), डिलन हेलिगर, हर्ष ठाकेर, शिवम शर्मा, जसकरण सिंह, साद बिन जफर, कलीम सना।
कैसा रहेगा आज चेन्नई की पिच का मिजाज :-
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच पर खेलते हुए आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती है। लेकिन शुरुआती कुछ ओवरों में तेज गेंदबाज भी आज इस सतह का फायदा उठा सकते हैं। इस मैदान की पिच सूखी और सख्त होती है।

इसके चलते हुए जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है तो यह खराब होती जाती है। इसके अलावा इस पिच पर अगर बल्लेबाज अपनी नजरें जमा लें तो वह बड़ी पारी खेल सकता है। क्यूंकि यहां पर बड़े स्कोर नहीं बनते देखे गए हैं। तभी तो आज के इस मैच में इन दोनों टीमों को काफी संयम के साथ खेलना होगा।
ऐसा रहने वाला है आज चेन्नई का मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार 19 फरवरी को चेन्नई में मौसम एक दम साफ रहने वाला है। इसके अलावा आज यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 23 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। तभी तो आज ऐसे में सभी दर्शकों को बिना रुकावट के पूरा मैच देखने को मिल सकता है।
कब और कहां देखें आज यह मैच :-
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम और कनाडा क्रिकेट टीम के बीच यह मैच आज चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाने वाला है। इसके अलावा भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







