Thursday, February 19

एशिया कप 2025 का आगाज़ 9 सितम्बर से होने वाला है इस बार एशिया कप की मेजबानी UAE में होने वाला है जिसके लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है, स्क्वाड में शामिल गेंदबाजों के आंकड़े जानते हैं एशिया कप में टीम इंडिया अबतक 8 बार ख़िताब जीत चुकी है सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, रिंकू सिंह। रिजर्व लीस्ट में मौजूद खिलाड़ी: प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, यशस्वी जयसवाल, रियान पराग और ध्रुव जुरेल

टीम इंडिया के एशिया कप स्क्वाड में शामिल गेंदबाजों के टी20 आंकड़े जानते हैं

Jasprit Bumrah

1. जसप्रीत बुमराह: एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितम्बर से अबूधाबी में हांगकांग और अफ़ग़ानिस्तान के बीच मुकाबले से होगी। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट की गत विजेता है और उनकी निगाह अपने खिताब को बचाने पर होगी। अपने ख़िताब को डिफेंड करने के लिए टीम में एक्स फैक्टर खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह की एंट्री हो सकती है जीत का फैक्टर एशिया कप इस बार टी20 फॉर्मेट में ही खेला जाएगा। उन्होंने अभी तक इस फॉर्मेट में 70 मुकाबले खेले है जिसमें उन्होंने 17.74 की औसत से 89 विकेट लिए है। इस दौरान उनका टॉप प्रदर्शन 3 विकेट लेकर 7 रन देने का था।

2. अर्शदीप सिंह:  2025 एशिया कप में स्क्वाड की घोषणा कर दी गयी है  इसमें बाएँ हाथ के गेंदबाज अर्शदीप को मौका मिला है इसके पहले भी टीम इंडिया को कितने मैचों में जीत दिला चुका है इन्होने 63 मैचों में 99 विकेट चटकाए है इस एशिया कप सीरीज में अर्शदीप और बुमराह की जोड़ी विपक्षी टीमों पर एक साथ मिलकर कहर बरसायेगी , इस गेंदबाज़ का सामना करना बल्लेबाजों के लिए बहुत ही कठिन होगा. इनके 9 बॉल में 4 विकेट लिए है जो कि इनके टॉप प्रदर्शन में से एक है।

3.कुलदीप यादव : इस बार टीम इंडिया के तरफ से चाइना मैंन कहे जाने वाले गेंदबाज कुलदीप यादव को मौका मिला है. कुलदीप बाएं हाथ की  स्पिन गेंदबाजी के लिए जाने जाते है उन्होंने टी20 में बहुत से मुकबल्लो में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है इनकी गेंदबाजी के सामने आने से बड़े- बड़े बल्लेबाज भी कतराते है और कुलदीप ने अभीतक कुल 40 मैच खेलत हुए उनमे 14.07 की औसत से 69 विकेट लिया है जिसमे 2 बार 5 विकेट हॉल लिए है. और बेस्ट पेर्फोर्मेंस में 17 रन देकर 5 विकेट झटका है।

4.हर्षित राणा: एशिया कप में इस बार युवा प्लेयर हर्षित राणा को मौका दिया है साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ पुणे में अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। वह शिवम दुबे की जगह इम्पैक्ट रिप्लेसमेंट के तौर पर आए और तीन विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। यह अब तक उनका एकमात्र टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच है। जिसमे उन्होंने एक मैच में 3 विकेट लिए है

Hrashit rana
Hrashit rana

5.वरुण चक्रवर्ती : वरुण चक्रवर्ती पिछले साल इंटरनेशन क्रिकेट में कमबैक के बाद से शानदार परफॉर्मेंस कर रहे हैं 33 वर्षीय मिस्ट्री स्पिनर अलग-अलग वेरिएशन में गेंदबाजी करने में माहिर है वरुण ने 18 मैचोंमें 33 विकेट अपने नाम किया है. जिसमे टी20 इंटरनेशनल में दो बार पंजा खोल चुके हैं।

इस लिस्ट में गेंदबाजों के अलावा टीम इंडिया ऑलराउंडर भी शामिल है जो बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी माहिर है जिसमे तिलक वर्शा, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दूबे और अभिषेक शर्मा शामिल हैं

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version