Monday, February 2

Women’s Asia Cup 2024: इस बार महिला टी20 एशिया कप 2024 श्रीलंका में होने वाला है। इस महिला एशिया कप के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान पहले ही कर दिया गया था। इस बार भी भारतीय महिला टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर ही करती हुई दिखाई देंगी। इसके अलावा भारतीय टीम की उपकप्तानी स्मृति मंधाना को मिली है।

indian women cricket team
image source : X

Women’s Asia Cup 2024 इस महिला एशिया कप 2024 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब श्रीलंका पहुंच गई है। क्यूंकि भारतीय महिला टीम की श्रीलंका पहुंचने की तस्वीरें भी सामने आई है। इस बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इस एशिया कप में अपना पहला मुकाबला अपने पडोसी देश पाकिस्तान की महिला टीम के साथ 19 जुलाई को खेलना है।

Women’s Asia Cup 2024 श्रीलंका पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम :-

indian women cricket team
image source : X

Women’s Asia Cup 2024 19 जुलाई से दाम्बुला में होने वाले महिला एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलने के भारतीय महिला क्रिकेट टीम श्रीलंका पहुंच गई है। क्यूंकि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भारतीय महिला टीम और बांग्लादेश की महिला टीम के आने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, श्रेयंका पाटिल और जेमिमा रोड्रिगेज एयरपोर्ट से बाहर निकलती हुई दिखाई दे रही हैं।

Women’s Asia Cup 2024 ग्रुप-ए में शामिल भारतीय महिला टीम :-

Women’s Asia Cup 2024 इस बार महिला एशिया टी 20 कप में 8 टीमें हिस्सा ले रही है। इन सभी 8 टीमों को 4-4 के दो ग्रुप में बांटा गया है। भारतीय महिला टीम ग्रुप-ए में शामिल है। इस ग्रुप में भारत के अलावा पाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात और नेपाल की टीम शामिल हैं।

indian women cricket team
image source : X

Women’s Asia Cup 2024 इसके अलावा ग्रुप-बी में बांग्लादेश, श्रीलंका, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें शामिल हैं। इस बार इस महिला एशिया कप में दो सेमीफाइनल और फाइनल सहित कुल 15 मैच खेले जाएंगे। इस बार इस महिला एशिया टी 20 कप का फाइनल मुकाबला 28 जुलाई को खेला जाएगा।

Women’s Asia Cup 2024 टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए अहम टूर्नामेंट :-

Women’s Asia Cup 2024 इस महिला एशिया टी 20 कप 2024 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपना पहला मुकाबला 19 जुलाई को पाकिस्तान के खिलाफ खेलने वाली है। इसके बाद भारतीय महिला टीम को 21 जुलाई को यूएई के खिलाफ अपना मुकाबला खेलना है। फिर इसके बाद भारतीय महिला टीम को 23 जुलाई को नेपाल के खिलाफ अपना मुकाबला खेलना है।

indian women and pakistan women cricket team
image source : X

Women’s Asia Cup 2024 हम आपको यहां पर एक बात और बता देना चाहते है कि भारतीय महिला टीम इस टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन भी है। अभी तक इस टूर्नामेंट के कुल 8 संस्करण हुए है। जिसमें से भारतीय महिला टीम ने रिकॉर्ड सात बार टूर्नामेंट जीता है। वहीं इसके अलावा इस बार बांग्लादेश में अक्टूबर में होने वाले टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए यह टूर्नामेंट काफी महत्वपूर्ण भी माना जा रहा है। क्यूंकि इस टूर्नामेंट से भारतीय महिला टीम अपनी तैयारियों को भी परख सकती है।

Women’s Asia Cup 2024 महिला टी20 एशिया कप के लिए भारतीय टीम :-

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), पूजा वस्त्रकार, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल और सजना सजीवन।

रिजर्व :- श्वेता सहरावत, साइका इशाक, तनुजा कंवर और मेघना सिंह।

महिला एशिया कप 2024 का पूरा शेड्यूल :-

यूएई बनाम नेपाल- 19 जुलाई शुक्रवार- दोपहर 2 बजे (IST)

भारत बनाम पाकिस्तान- 19 जुलाई शुक्रवार- शाम 7 बजे

मलेशिया बनाम थाईलैंड- 20 जुलाई शनिवार- दोपहर 2 बजे

श्रीलंका बनाम बांग्लादेश- 20 जुलाई शनिवार शाम 7 बजे

भारत बनाम यूएई- 21 जुलाई रविवार- दोपहर 2 बजे

पाकिस्तान बनाम नेपाल- 21 जुलाई रविवार- शाम 7 बजे

श्रीलंका बनाम मलेशिया- 22 जुलाई सोमवार- दोपहर 2 बजे

बांग्लादेश बनाम थाईलैंड- 22 जुलाई सोमवार- शाम 7 बजे

पाकिस्तान बनाम यूएई- 23 जुलाई मंगलवार- दोपहर 2 बजे

भारत बनाम नेपाल- 23 जुलाई मंगलवार- शाम 7 बजे

बांग्लादेश बनाम मलेशिया- 24 जुलाई बुधवार- दोपहर 2 बजे

श्रीलंका बनाम थाईलैंड- 24 जुलाई बुधवार- शाम 7 बजे

सेमीफाइनल 1- 26 जुलाई शुक्रवार- दोपहर 2 बजे

सेमीफाइनल 2- 26 जुलाई शुक्रवार शाम 7 बजे

फाइनल 28 जुलाई रविवार

ये भी पढ़ें: पेरिस ओलंपिक में डेब्यू करने के लिए तैयार 72 भारतीय एथलीट, 14 साल की सबसे युवा खिलाड़ी भी है शामिल

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version