Womens Asia Cup 2024, SLW vs PAKW Semi Final, Chamari Athapaththu POTM
वीमेंस एशिया कप 2024 (Womens Asia Cup 2024) का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला श्रीलंका वीमेन और पाकिस्तान वीमेन (SLW vs PAKW Semi Final) के बीच दाम्बुला के रणगिरी दाम्बुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में श्रीलंका वीमेन को एक गेंद शेष रहते हुए 3 विकेट से जीत हासिल हुई। इसी के साथ उन्होंने फाइनल में अपनी जगह बना ली है। श्रीलंका वीमेन की इस जीत में कप्तान चमारी अटापट्टू (Chamari Athapaththu) की बेहतरीन बल्लेबाजी और स्पिनर उदेशिका प्रबोधिनी (Udeshika Prabodhani) की शानदार गेंदबाजी की बड़ी भूमिका रही।
श्रीलंका वीमेन ने इस जीत के साथ वीमेंस एशिया कप 2024 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। वह छठी बार फाइनल खेलने जा रही है। बता दें कि, श्रीलंका महिला टीम ने अब तक कभी भी वीमेंस एशिया कप का खिताब नहीं जीत सकी है, लेकिन अब उनके पास इस सूखे को समाप्त करने का सुनहरा मौका है।
SLW vs PAKW: पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान वीमेन ने बनाया था 140/4 का स्कोर

दाम्बुला में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका वीमेन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था और पाकिस्तान वीमेन को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान वीमेन ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 140 रन बनाया और विपक्षी टीम के सामने 141 रनों का लक्ष्य रखा।
उनकी ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज मुनीबा अली ने 34 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से सबसे ज्यादा 37 रन बनाए। उनके अलावा, सलामी बल्लेबाज गुल फिरोजा ने 24 गेंदों पर 3 चौकों में की मदद से 25 रन और कप्तान निदा डार ने 17 गेंदों पर 2 चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाए। हालांकि, आलिया रियाज 15 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 16 रन और फातिमा सना 17 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 23 रन बनाकर नाबाद रहीं।
इस मैच में श्रीलंका वीमेन की गेंदबाजी औसत रही। हालांकि, उनकी ओर से स्पिनर उदेशिका प्रबोधनी ने 4 ओवरों में 23 रन खर्च करते हुए 2 विकेट हासिल किया। उनके अलावा, कविशा दिलहारी 4 ओवरों में 30 रन खर्च करते हुए 2 विकेट हासिल किया, जबकि अन्य गेंदबाजों को कोई विकेट नहीं मिला।
श्रीलंका वीमेन को एक गेंद शेष रहते हुए मिली 3 विकेट से जीत
141 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका वीमेंस टीम ने 19.5 ओवरों में 3 विकेट से जीत हासिल कर ली। उनकी ओर से कप्तान चमारी अटापट्टू ने 48 गेंदों पर 9 चौके और 1 छक्के की मदद से 63 रनों की शानदार पारी खेली। उनके अलावा, अनुष्का संजीवनी ने एक चौके और एक छक्के की मदद से 22 गेंदों पर 24* रन बनाए और अपने टीम की जीत सुनिश्चित की।
Chamari Athapaththu बनीं प्लेयर ऑफ द मैच

श्रीलंका वीमेन की कप्तान चमारी अटापट्टू (Chamari Athapaththu) ने एक बार फिर अपनी टीम के लिए शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन किया। उन्होंने इस मैच में 48 गेंदों पर 63 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
कब होगा वीमेंस एशिया कप 2024 का फाइनल मुकाबला?

वीमेंस एशिया कप 2024 का फाइनल मुकाबला इंडिया वीमेन और श्रीलंका वीमेन के बीच 28 जुलाई को दाम्बुला में खेला जाएगा। बता दें कि, पहले सेमीफाइनल मुकाबले में इंडिया वीमेन ने बांग्लादेश वीमेन के खिलाफ 10 विकेट से आसान जीत हासिल करके फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया था। अब वह 8वीं बार चैंपियन बनने की तैयारी कर रही हैं, जबकि श्रीलंका वीमेन की नजरें घरेलू सरजमीं पर अपना पहला खिताब जीतने पर होंगी।







