वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 का आगाज़ 30 सितंबर को किया जाएगा, और इसका फाइनल 2 नवंबर को खेला जाएगा। इस बार महिला विश्व कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका करेंगे। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा बार खिताब अपने नाम किया है। मुख्य टूर्नामेंट से पहले वार्मअप मैच 25 से 28 सितंबर के बीच खेले जाएंगे। वार्मअप मैच में सभी 8 टीमें भाग लेंगी।
वार्मअप मैचों के लिए चार वेन्यू चुने गए हैं:
- बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड
- कोलंबो में आर. प्रेमदासा स्टेडियम
- कोलंबो क्रिकेट क्लब ग्राउंड
आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 वार्मअप मैचों का शेड्यूल
- 25 सितंबर: न्यूजीलैंड बनाम भारत , बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस 1 ग्राउंड, बेंगलुरु,सुबह 9:30 बजे
- 25 सितंबर: बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका, आर.प्रेमदासा स्टेडियम, दोपहर 3 बजे
- 25 सितंबर: श्रीलंका बनाम पाकिस्तान, कोलंबो क्रिकेट क्लब, कोलंबो, दोपहर 3 बजे
- 25 सितंबर: भारत बनाम इंग्लैंड, बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड, बेंगलुरु, दोपहर 3 बजे
- 27 सितंबर: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका, कोलंबो क्रिकेट क्लब ग्राउंड, कोलंबो, दोपहर 3 बजे
- 27 सितंबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड, बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड, बेंगलुरु, सुबह 9:30 बजे
- 28 सितंबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान, आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो, दोपहर 3 बजे
- 28 सितंबर: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड, सुबह 9:30 बजे
वार्मअप वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 लाइव मैच कैसे देखें?
भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर वर्ल्ड कप 2025 के मैचों का प्रसारण होगा। मोबाइल पर मैच JioStar ऐप से देखे जा सकते हैं।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

