Wednesday, February 11

Women’s T20 World Cup 2024: महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज 3 अक्टूबर से होने वाला है। इस बार यह मेगा टूर्नामेंट यूएई के मैदानों पर खेला जाने वाला है। वहीं इस मेगा टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम अपना पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ 4 अक्टूबर को खेलेगी।

india and pakistan cricket match
image source : X

इसके बाद फिर इस मेगा टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम को अपना दूसरा मैच पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम से 6 अक्टूबर को खेलना है। तो चलिए आपको हम बताते है कि आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2024 (Women’s T20 World Cup 2024) का पूरा शेड्यूल। इस बार कब और कौनसी टीम किससे भिड़ने वाली है।

Women’s T20 World Cup 2024 टीम इंडिया को मिली ग्रुप-ए में जगह :-

आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2024 (Women’s T20 World Cup 2024) का यह टूर्नामेंट पहले बांग्लादेश में होने वाला था। लेकिन वहां पर जारी हिंसा के चलते हुए तब आईसीसी ने इसको यूएई में शिफ्ट करने का फैसला लिया था। क्यूंकि उस समय पर बांग्लादेश में हुए तख्ता पलट के बाद वहां के हालात काफी खराब हो गए थे।

india and pakistan cricket match
image source : X

इस बार आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2024 (Women’s T20 World Cup 2024) का यह टूर्नामेंट 3 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। इस बार इस मेगा टूर्नामेंट में 10 देशों की टीमें हिस्सा लेने वाली है। वहीं इस बार होने वाले मेगा टूर्नामेंट में भारतीय टीम को ग्रुप-ए का हिस्सा बनाया गया है। भारतीय टीम के अलावा इस ग्रुप में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की टीमें भी शामिल हैं।

Women’s T20 World Cup 2024 के लिए भारतीय टीम :-

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, यास्तिका भाटिया, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा सोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल और सजना सजीवन

ट्रैवलिंग रिजर्व:उमा छेत्री (विकेटकीपर), तनुजा कंवेर और साइमा ठाकुर

नॉन-ट्रैवलिंग रिजर्व:राघवी बिस्ट, प्रिया मिश्रा

Women’s T20 World Cup 2024 का पूरा शेड्यूल :-

Women's T20 World Cup 2024 trophy
image source : X

3 अक्टूबर, गुरुवार, बांग्लादेश बनाम स्कॉटलैंड, शारजाह, दोपहर 2 बजे

3 अक्टूबर, गुरुवार, पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, शारजाह, शाम 6 बजे

4 अक्टूबर, शुक्रवार, दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, दुबई, दोपहर 2 बजे

4 अक्टूबर, शुक्रवार, भारत बनाम न्यूजीलैंड, दुबई, शाम 6 बजे

5 अक्टूबर, शनिवार, बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड, शारजाह, दोपहर 2 बजे

5 अक्टूबर, शनिवार, ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, शारजाह, शाम 6 बजे

6 अक्टूबर, रविवार, भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई, दोपहर 2 बजे

6 अक्टूबर, रविवार, वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड, दुबई, शाम 6 बजे

7 अक्टूबर, सोमवार, इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, शारजाह, शाम 6 बजे

8 अक्टूबर, मंगलवार, ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, शारजाह, शाम 6 बजे

9 अक्टूबर, बुधवार, दक्षिण अफ्रीका बनाम स्कॉटलैंड, दुबई, दोपहर 2 बजे

9 अक्टूबर, बुधवार, भारत बनाम श्रीलंका, दुबई, शाम 6 बजे

10 अक्टूबर, गुरुवार, बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज, शारजाह, शाम 6 बजे

11 अक्टूबर, शुक्रवार, ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, दुबई, शाम 6 बजे

12 अक्टूबर, शनिवार, न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, शारजाह, दोपहर 2 बजे

12 अक्टूबर, शनिवार, बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका, दुबई, शाम 6 बजे

13 अक्टूबर, रविवार, इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड, शारजाह, दोपहर 2 बजे

13 अक्टूबर, रविवार, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, शारजाह, शाम 6 बजे

14 अक्टूबर, सोमवार, पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, दुबई, शाम 6 बजे

15 अक्टूबर, मंगलवार, इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, दुबई, शाम 6 बजे

17 अक्टूबर, गुरुवार, सेमीफाइनल 1, दुबई, शाम 6 बजे

18 अक्टूबर, शुक्रवार, सेमीफाइनल 2, शारजाह, शाम 6 बजे

20 अक्टूबर, रविवार, फाइनल, दुबई, शाम 6 बजे

ये भी पढ़ें: चीन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे अल्कारेज, क्वार्टर फाइनल में खाचानोव को हराया

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version