Thursday, June 11

Women’s T20 World Cup 2024: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दूसरे वॉर्म अप मैच में भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका को 28 रनों से हरा दिया है। इस मुकाबले में भारत की आशा शोभना ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय महिला टीम ने टी20 विश्व कप (Women’s T20 World Cup 2024) शुरू होने से पहले ही अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। तभी तो भारतीय टीम ने अपने दोनों वार्म अप मैच जीत लिए हैं।

India defeated South Africa
image source : X

इस मुकाबले में भारत के लिए बल्लेबाज ऋचा घोष और दीप्ति शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। वहीं इसके अलावा भारत के लिए गेंदबाज आशा शोभना ने दो विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई। इस मुकाबले में टॉस को हारकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत बहुत ही खराब रही थी।

India defeated South Africa
image source : X

इस मुकाबले में भारत की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा शून्य पर ही आउट हो गई। वहीं इसके बाद फिर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं डट पाई और केवल 10 रन बनाकर ही आउट हो गई। लेकिन खेल में कुछ देर के लिए बल्लेबाज स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिगेज ने भारतीय पारी को संभाला था।

India defeated South Africa
image source : X

इस मुकाबले में मंधाना ने 21 रन बनाए थे जबकि रोड्रिगेज ने 30 रनों की पारी खेली। इसके बाद फिर भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने 25 गेंदों में 36 रन बनाए जबकि बल्लेबाज दीप्ति शर्मा ने भी 29 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली। इन सभी भारतीय खिलाड़ियों की वजह से ही टीम इंडिया अपने 20 ओवर्स में 144 रन बना पाई। वहीं दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाज अयाबोंगा खाका ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए।

Women’s T20 World Cup 2024 आशा शोभना ने झटके दो विकेट :-

भारतीय टीम ने इस मुकाबले (Women’s T20 World Cup 2024) में दक्षिण अफ्रीका को 145 रनों का लक्ष्य दिया था। जब इस लक्ष्य को बनाने के लिए अफ्रीका के खिलाड़ी आए तो सलामी बल्लेबाज लौरा वोल्वार्ड्ट और तजमीन ब्रिट्स ने अपनी टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। क्यूंकि इन दोनों खिलाड़ियों ने ही अफ्रीका को जीत दिलाने की मजबूत नींव रख दी थी।

Indian women's cricket team
image source : X

वहीं इसके बाद तजमीन ब्रिट्स 22 रन और लौरा 29 रन बनाकर आउट हो गईं। तब भारत की गेंदबाज आशा शोभना ने दो विकेट लेकर मैच का रुख भारत के पक्ष में मोड़ दिया था। लेकिन मैच के अंत में एनेरी डर्कसेन ने 21 रन और क्लो ट्रायॉन ने 24 रनों की पारी खेली थी। लेकिन यह दोनों बल्लेबाज भी अपनी टीम को जीत नहीं डायल सकी। अफ्रीका की टीम केवल 20 ओवर में सिर्फ 116 रन ही बना सकी। भारत के लिए दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, हरमनप्रीत कौर, शेफाली वर्मा ने एक-एक विकेट हासिल किया।

Women’s T20 World Cup 2024 एक बार फाइनल में पहुंची है भारतीय महिला टीम :-

पहले वॉर्म अप मैच में भारतीय महिला टीम ने वेस्टइंडीज की टीम को 20 रनों से हराया था। वहीं आज तक भारतीय महिला टीम ने महिला टी20 वर्ल्ड कप (Women’s T20 World Cup 2024) की ट्रॉफी नहीं जीती है। इससे पहले साल 2020 के फाइनल में भारतीय टीम ने अपनी जगह बनाई थी। लेकिन तब वह ऑस्ट्रेलिया से हर गई थी।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version