Women’s T20 World Cup 2026: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज मंगलवार, 16 जून को 8वां मैच इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम और आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाने वाला है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच हेम्पशायर क्रिकेट मैदान पर खेला जाने वाला है। इसके अलावा इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 4 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं।

वहीं इस बीच हमें अभी तक इंग्लैंड महिला टीम का ही पलड़ा भारी देखने को मिला है। लेकिन आज के इस मैच में आयरिश महिला टीम भी बड़ा पलटवार करने के इरादे से मैदान में उतरने वाली है। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।

IREW टीम के खिलाफ ENGW का पलड़ा रहा है भारी :-

महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में अभी तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 4 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए अभी तक कुल 1 ही मैच में आयरलैंड की महिला टीम को जीत मिली है।

england women cricket team
image source vis getty images

जबकि इस दौरान इंग्लैंड की महिला टीम को 3 मैच में जीत हासिल हुई है। इसके अलावा आज के इस मैच में आयरलैंड की महिला टीम एक बार फिर से इंग्लैंड की महिला टीम के खिलाफ बड़ा पलटवार करने के इरादे से मैदान में उतरने की सोचेगी।

आज इस तरह की हो सकती है IREW की टीम :-

महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में इंग्लैंड महिला टीम के खिलाफ खेले गए अपने पिछले मैच में आयरलैंड महिला टीम को 5 विकेट से जीत मिली थी। तब उस मैच में आयरलैंड टीम की तरफ से बल्लेबाज ओर्ला प्रेंडरगैस्ट ने 80 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। जबकि गेंदबाजी में तब ओर्ला प्रेंडरगैस्ट, अर्लीन केली और एमी मैगुइरे ने 2-2 विकेट लिए थे। आज के इस मैच में भी आयरलैंड की टीम को अपने खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

Ireland women cricket team
Ireland women cricket team

IREW टीम की संभावित एकादश :- गैबी लुईस (कप्तान), एमी हंटर (विकेटकीपर), ओर्ला प्रेन्डरगास्ट ,रेबेका स्टोकेल ,लीह पॉल ,क्रिस्टीना कूल्टर रेली ,एलिस टेक्टर ,अर्लीन केली ,अलाना डेलज़ेल ,कारा मरे ,एमी मैगुइरे।

IREW टीम के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- लुईस लिटिल, जॉर्जिया डेम्पसी, लारा मैकब्राइड, अवा कैनिंग

आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है ENGW की टीम :-

महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में आयरलैंड की महिला टीम के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में इंग्लैंड महिला टीम को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। तब उस मैच में इंग्लिश महिला टीम की तरफ से बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट 40 और पेज स्कोलफील्ड 34 रन की अच्छी पारी खेल पाई थी। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज नहीं चल पाई थी। लेकिन आज के इस मैच में इंग्लैंड की टीम को अपने खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

england women cricket team
image source vis getty images

ENGW टीम की संभावित एकादश :- एमी जोन्स (विकेटकीपर), डेनिएल वैट, नेट साइवर ब्रंट (कप्तान), एलिस कैप्सी, हीथर नाइट, फ्रेया कैम्प, डैनी गिब्सन, चार्ली डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लिन्सी स्मिथ, लॉरेन बेल।

ENGW टीम के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- सोफी डंकले, टिली कोर्टीन-कोलमैन, चार्ली डीन, दानी गिब्सन, इस्सी वोंग

कैसी रहने वाली है आज हेम्पशायर क्रिकेट स्टेडियम की पिच :-

हेम्पशायर क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों और स्विंग को मदद करती है। लेकिन इस मौजूदा समय में इसको अब यूटिलिटा बाउल के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा इस पीच पर पहली पारी में बल्लेबाजों को अच्छा उछाल मिलता है, लेकिन मैच आगे बढ़ने पर पिच धीमी हो जाती है ।

Hampshire cricket ground
Hampshire cricket ground

जिससे स्पिनर्स और धीमी गति के गेंदबाजों को काफी टर्न और ग्रिप मिलने लग जाता है। इसके चलते हुए यहां पर आम तौर पर कप्तान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं। क्यूंकि दूसरी पारी में पिच धीमी होने और ओस आने से स्पिनरों को खेलने में काफी परेशानी होती है। इसके अलावा इस मैदान पर मैचों का औसत स्कोर लगभग 170-175 रन रहता है।

कैसा रहेगा आज हेम्पशायर का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज मंगलवार, 16 जून को हेम्पशायर में मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की धूप के साथ सामान्य रहने का अनुमान है। इसके अलावा आज यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि आज यहां पर न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। इसके अलावा आज मैच के दौरान यहां पर मैच में बारिश का कोई भी खलल नहीं देखने को मिलेगा।

कब और कहां देखें यह मैच :-

इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम और आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच यह मुकाबला आज मंगलवार, 16 जून को हेम्पशायर क्रिकेट मैदान पर भारतीय समयानुसार रात 11 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच का टॉस आज दोपहर 10:30 बजे होने वाला है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version